जयपुर शहर के इतिहास में पहली बार तीन आर्यिका संघों का भट्टारक जी की नसिया में विशाल जुलूस के साथ हुआ भव्य मंगल प्रवेश
बच्चों को संस्कार देना माता-पिता की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए धर्म एवं संस्कार के बीजारोपण आज की बड़ी आवश्यकता है आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी
उत्तम संस्कारों के बाद ही मानव रंग लाता है बच्चों के संस्कार गर्भ से ही होते हैं आर्यिका भरतेश्वरी मति माताजी
राग,द्वेष को बुलाकर प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार व सार सम्भाल पर सभी को ध्यान देना चाहिए ,पांचों इंद्रियों वह मन को नियंत्रित करने से ही मानव का कल्याण संभव है आर्यिका विज्ञा श्री
जयपुर/
जयपुर शहर में भट्टारक जी की नसियां में पहली बार हुआ तीन आर्यिका संघों का भव्य मंगल प्रवेश हुआ जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस भव्य कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बताया कि आर्यिकाओं के संघ की जुलुस की भव्य शोभायात्रा करीब एक किलोमीटर के दायरे में चल रही थी, शोभायात्रा में सभी महिलाएं ,पुरुष नाचते गाते हुए हाथी, घोड़े, बैंड बाजों के लवाजमा के साथ चल रहे थे। संघ का भटृटारक जी की नसियां के मुख्य द्वार पर श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र कमेटी की तरफ से भव्य पाद प्रक्षालन कर आरती की गई। बाद में संघ ने आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन करने के बाद विशाल पांडाल में भरी धर्म सभा को संबोधित किया।और बताया कि बच्चों को संस्कार देना माता-पिता की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। धर्म एवं संस्कारों के बीजारोपण आज की बडी आवश्यकता है। ये विचार भट्टारक जी की नसिया में आयोजित विशाल धर्म सभा में गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण, भरतेश्वर मति तथा विज्ञा श्री माताजी ने व्यक्त किए। स्वस्ति भूषण माताजी ने कहा कि धर्म के बिना संसार अधूरा है।भरतेश्वरमति माताजी ने कहा कि उत्तम संस्कारों के बाद ही मानव रंग लाता है। बच्चों के संस्कार गर्भ से ही होते हैं। गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने कहा कि राग द्वेष को भुलाकर प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार व सार सम्हाल पर सभी को ध्यान देना होगा। पांचों इन्द्रियों व मन को नियंत्रित करने से ही कल्याण संभव है। इससे पूर्व प्रियंका दीदी ने ‘जयपुर नगर में आई खुशियां…..’
मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
चित्र अनावरण पारस टीवी चैनल के डायरेक्टर पंकज जैन, विनोद जैन टोरडी व जहाजपुर तथा पदमपुरा कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। दीप प्रज्जवलन महावीर जी अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी तथा कमेटी पदाधिकारियों ने किया। शास्र भेट प्रेम कुमार बयाना वालों ने किया। तीनों माताजी के पाद पक्षालन का लाभ कैलाश चन्द, माणक ठोलिया, रमेश ठोलिया, दिशा ठोलिया के परिवार जनों को मिला। इस मौके पर स्वस्ति संदेश पत्रिका का विमोचन रमेश तिजारिया, शिखर चन्द कासलीवाल, ठोलिया परिवार, अशोक जैन नेता, सुभाष चन्द जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा ‘आदि ने किया। कमल बाबू जैन ने स्वागत उदबोधन दिया। प्रदीप जैन ने जहाजपुर से जयपुर तक विहार की जानकारी दी। आभार विनोद जैन कोटखावदा ने व्यक्त किया।

मंच संचालन चेतन जैन निमोडिया एवं अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया गोधा ने बताया कि इससे पूर्व प्रातः भट्टारक जी की नसिया में पहली बार एक साथ तीन आर्यिका संघों का भव्य मंगल प्रवेश हुआ लालकोठी दिगम्बर जैन मंदिर से भट्टारक जी की नसिया तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें तीन बैण्ड, हाथी, घोड़े, ऊॅट, बघ्घियां सहित महिला मण्डलो की सदस्याए तथा हजारों श्रद्धालुगण जुलूस में शामिल हुए । गुलाबी साडी पहनी हुई महिलाओं से जुलूस में अलग छटा बिखर रही थी। महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा के अनुसार रविवार कोसायकांल आनन्द यात्रा तथा भक्ति संध्या का विशेष आयोजन किया गया। जहाजपुर प्रणेत्री, भारत गौरव, परम विदूषी लेखिका गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी, गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी,गणिनी आर्यिका भरतेश्वर मति माताजी ससंघ के सानिध्य में अष्टानिका महापर्व के मौके पर 10 मार्च से 18 मार्च तक
जयपुर में पहली बार 256 मण्डलीय श्री सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा । जिसमें प्रातः पूजा अर्चना तथा सायकांल आनन्द यात्रा, महाआरती तथा सांस्कृतिक आयोजन किये जायेंगे।
इस आयोजन में पूरे देश से बडी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होगें। आयोजन श्री स्वस्ति भूषण प्रवास व्यवस्था समिति जयपुर के तत्वावधान में भट्टारक जी की नसिया में होगा ।राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर एवं श्री स्वस्ति भूषण प्रवास व्यवस्था समिति द्वारा मंगलवार 8 मार्च को दोपहर में भट्टारकजी की नसियां में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार 8 मार्च को दोपहर 12.00 बजे से महिलाओं के लिए विशेष आयोजन होगा।
प्रबंधकारिणी कमेटी
दिगम्बर जैन मंदिर श्री नेमिनाथ जी(साॅवलाजी) आमेर की ओर से भट्टारक जी की नसिया में सोमवार 7 मार्च को मानस्तम्भ का महामस्तकाभिषेक होगा। बुधवार 9 मार्च को प्रातः 7 बजे से ध्वजा स्थापना समारोह होगा। यह जानकारी अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने दी ।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
