मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज स संघ का विदिशा नगर में इन्द्राभिषेक के साथ हुआ मंगल प्रवेश मुनि संघ के मंगल प्रवेश में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल रहे।
विदिशा ः
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन,भावनायोग,तथा विश्वप्रसिद्घ लाईव कार्यक्रम शंकासमाधान के प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज मुनि श्री निर्वेग सार जी महाराज, मुनि श्री संघान सागर जी महाराज सहित संघस्थ पांच छुल्लक एवं बालब्रह्मचारी के साथ जब नगर आगमन हुआ तो प्रकृति ने भी आगे बढ़कर उनका स्वागत किया, भरी गर्मी में प्रातः प्रकृति ने वर्षा कर यह बतला दिया कि मुनिसंघ के स्वागत में हम भी आपके साथ है।
प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया प्रातःसवा पांच बजे मुनिसंघ का मंगल विहार धतुरिया ग्राम के ओलम्पस स्कूल से प्रारंभ हुआ लगभग 4कि. मी चलने के उपरांत मुनिसंघ बंटीनगर पहुंचे यहा पर श्री धर्मनाथ दि. जैन मंदिर के जिनविम्व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव 3 जून से 8 जून तक संपन्न होंने जा रहे है। प्रतिष्ठाचार्य अशोक भैयाजी, अभय भैया जी,तथा विजय भैयाजी के निर्देशन में यह प्रतिष्ठा महा महोत्सव 3 जून को घटयात्रा श्री महावीर जिनालय किरीमौहल्ला से निकाली जाएगी जो पंचकल्याणक स्थल बंटीनगर पहुंच ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ संपन्न होगा

।मुनिसंघ की भव्य मंगल अगवानी को सुंदर स्वरूप प्रदान करने में श्री शीतलनाथ सेवादल के सभी सदस्यों ने शानदार भूमिका निभाई वही श्री विद्यासागर नवयुवक मंडल कै दिव्य घोष तथा समग्र पाठशालाओं के लगभग दो सो से अधिक बच्चों ने अपने विशेष परिधान के साथ मुनिसंघ की भव्य मंगल अगवानी की स्थान स्थान पर सभी महिलामंडल अपने ड्रेस कोड के साथ स्वागत द्वार लगाए।





मुनिसंघ की मंगल आरती करते नजर आ रहे थे अगवानी जुलूस का नेतृत्व राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रहलाद पटेल ने बंटीनगर श्री दि. जैन मंदिर पहुंच कर मुनिसंघ के सानिध्य में हुई। शांतिधारा के साथ संपन्न किया। इधर आयोजित धर्मसभा में मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन जिला जैन समाज के अध्यक्ष बसंत जैन, सचिन जैन तथा उनके परिवार जनों ने किया। तथा आहारचर्या कराने का सौभाग्य पी.सी.जैन रिटायर्ड प्रोफेसर को मिला एवं सांयकाल शंकासमाधान कार्यक्रम में नागरिकों तथा मीडिया से जुड़े तमाम लोगों ने अपनी शंकाओं को रखा जिसका त्वरित समाधान मुनि श्री ने अपने मुखारविंद से दिया।
गुरु चरणों में आकर एवं उनके चरण सानिध्य को पाकर हृदय कमल खिल उठता है मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज
इस अवसर पर मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुये कहा गुरु चरणों में आकर उनका सानिध्य पाकर हृदय कमल खिल उठता है,यह में आप लोगों के चहरे से देख रहा हूं। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को तथा देश दुनिया के तमाम लोगों को जो पारस जिनवाणी तथा प्रमाणिक ऐप के माध्यम से लाईव देख रहे है उन सभी कोआशीर्वाद देते हुये कहा कि “अपने जीवन की उन्नति के लिये तथा अपनी चेतना के उत्थान के लिये गम्भीरता से इन चार बातों पर विचार करो। डिजायर,डिसीजन, डिटरमी नेशन, पर अमल करना आवश्यक है। वे लोग बहुत भाग्यशाली है जिनको सकारात्मक इच्छा उत्पन्न होती है, वरना नकारात्मक सोच ने आज लोगों को हताशा में परिवर्तित कर दिया है। गुरुदेव ने पूछा आप सभी लोग अपनी इच्छाओं को पूर्ण करना चाहते हो? सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया। तो उन्होंने कहा कि अकेले इच्छाओं से कुछ नहीं होंने वाला उन इच्छाओं को निर्णय में परिवर्तित करोगे तभी आप एक कदम आगे बड़ोगे। मंचासीन मुनि श्री निर्वेग सागर जी महाराज ने भी संबोधित किया।
अविनाश जैन विदिशा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
