गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी संघ का हुआ रामगंजमडी आगमन

धर्म

गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी संघ का हुआ रामगंजमडी आगमन


रामगंजमडी
सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी की ज्येष्ठ शिष्या गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी का संघ सहित रामगंजमडी आगमन हुआ माताजी का आगमन 10 वर्षो के बाद रामगंजमंडी में हुआ समाजजन ने उत्साह के साथ उनकी आगवानी की जैसे ही माताजी का आगमन हुआ रामगंजमंडी नगर के भक्तो ने थाना चौराहा पहुचकर उनकी आगवानी की वह शान्ति जय घोष के साथ उन्हें जिनमंदिर लाया गया जगह जगह माताजी की अभूतपूर्व आगवानी की गई। माताजी ने सर्वप्रथम महावीर जिनमंदिर के दर्शन किए। वही शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बनी रंगोली आकर्षण का केंद्र रही भव्य शोभायात्रा में दिव्यघोष की ध्वनि ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूज्य माताजी संघ श्रवणबेलगोला तीर्थ की वन्दना हेतु जा रहा है। सोमवार की बेला में प्रातः 8.30 बजे गणिनी माताजी के मंगल प्रवचन जिनमंदिर प्रागण में होंगे।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *