ध्यान देना जरूरी है, कहीं आपके बच्चे नशे के आदि तो नहीं हो रहे? प्रणम्य सागर महाराज
जयपुर
महावीर नगर दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए सावाचेत रहने की बात करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की गतिविधि वह स्वभाव परिवर्तन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि यह ध्यान देना जरूरी है कि कहीं आपके बच्चे नशे के आदि तो नहीं हो रहे?
उन्होंने कहा कि जो मनुष्य इंद्रियों और मन को अपने पर सवार ना होने दे, जो स्वयं उन पर नियंत्रण रखें, वही संयम का पालन कर सकता है। आज की टेक्नोलॉजी के विषय में कहा कि आज टेक्नोलॉजी का बच्चे बढ़ चढ़कर उपयोग कर रहे हैं, यह सबसे


बड़ा है असंयम का कारण है। आज दुनिया के बच्चे किसी न

किसी नशे के गुलाम है।
मुनिश्री ने सावाचेत करते हुए कहा कि अपने बच्चों की गतिविधियों और उनके स्वभाव में परिवर्तन पर विशेष ध्यान दें। हमें आने वाली पीढ़ी को संयमित बनाने के लिए उसे धर्म आचरण से जोड़ना चाहिए। धर्म से मन विशुद्ध बने, आत्मा के कर्मों की निर्जरा हो तो इन विचारों से धर्म, दुनिया और समय को भी बदला जा सकता है। वह धर्म ही क्या जो दुनिया और समय के हिसाब से खुद बदल जाए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
