जैनत्व बाल युवा शिक्षण शिविर के द्वितीय दिन हुआ आज की अदालत का मंचन जिसमे धर्म और विज्ञान का हुआ आमना सामना*

धर्म

*जैनत्व बाल युवा शिक्षण शिविर के द्वितीय दिन हुआ आज की अदालत का मंचन जिसमे धर्म और विज्ञान का हुआ आमना सामना*

विदिशा।
जिन देशना प्रथम आध्यात्मिक जैनत्व बाल युवा शिक्षण शिविर के द्वितीय दिन बच्चों एवं युवाओं में खासा उत्सव देखने मिल रहा है।शिविर की शुरुआत प्रातः भगवान के प्रक्षाल ,संगीतमय पूजन के साथ ,प्रारंभिक कक्षाएं संचालित की गई।

 

निखिल भैया मुम्बई द्वारा छहढाला ग्रंथ पर प्रकाश डाला।
छहढाला ग्रंथ पण्डित दौलतरामजीद्वारा रचित है।इसमें 16 छन्द व 6 अधिकार है।छहढाला में 3 मुख्य बातों का वर्णन है।निखिल शास्त्री द्वारा बताया गया कि छहढाला में मुख्यता दुःख क्या है ,दुःख का कारण क्या है और दुःख से छूटने के उपाय के बारे में बताया है।

 

जिसमे संसार होने वाले दुखों का वर्णन हुआ और बताया गया कि कैसै कैसे, जीव । अपने आप को भूल कर इस संसार में भ्रमण कर रहा है। श्री गुरु कहते है कि जो जीव स्व और पर का, भेद ज्ञान करेगा, और अपनी भूल सुधारे सुधारे गा वह जीव सुखी हो सकता है।

प्रवक्ता शोभित जैन ने बताया कि सांयकालीन कार्यक्रम में भक्ति के पश्चात कक्षायें संचलित की गई।जिसमें सभी ने अपने अपने कक्षाओं के अनुरूप विभिन्न विषयों पर अध्ययन किया।तत्पचात सचि बड़कुल द्वारा संचालित 20 बच्चों के साथ संचलित नाटक आज की अदालत का मंचन किया गया।जिसमें बच्चों द्वारा धर्म और विज्ञान में क्या समानता है और आज का परिभेष ओर परिणाम क्या है उस पर चर्चा हुई। जैन धर्म दुनिया को पानी छान ल कर पीने के लिये बोलता आ रहा है तो आज विज्ञान भी मिनरल वाटर,आर रो आदि का प्रयोग करने को कह रहा है।इसी प्रकार जैन धर्म और विज्ञान में जीव,तत्व,द्रव्य,पुद्गल आदि पर समतल बैठ रहा है।

 

 

विज्ञान आज जिस सूक्ष्म जीवों पर रिसर्च कर रहा है वो पहले ही हमारे प्राचीन ग्रंथों में लिपि बद्ध है।प्रवक्ता शोभित जैन ने बताया किशिविर संचालन समिति में कार्यक्रम का संचालन चिरंतन बड़कुल,पूजन संचलान चिरंतन,काव्य , आदि एवं कक्षा 1 का संचालन सुधार्शना जैन,प्रेरक जैन, काव्य जैन।कक्षा 2 ध्रुव बड़कुल आदि सिंघई,कक्षा 3 अशेष मोदी,प्रवचन निखिल भैया जी, मुंबई द्वारा किया जा रहा है।
सायंकालीन भक्ति का संचालन चिरंतन बड़कुल, काव्य जैन।स्वल्पाहार व्यवस्था गगन जैन, हर्षित मोदी, आदि जैन।ऑटो व्यवस्था कपिल जैन, स्वप्निल पटेल, जैनम जैन देख रहे है।

 

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है।शोभित जैन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *