आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज की प्रेरणा से 52 फीट ऊंचा पक्षी आश्रय स्थल का हो रहा है निर्माण पक्षियों के बिना मानव जीवन संभव नहीं पालिका अध्यक्ष वर्षामनीष चांदवाड

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज की प्रेरणा से 52 फीट ऊंचा पक्षी आश्रय स्थल का हो रहा है निर्माण पक्षियों के बिना मानव जीवन संभव नहीं पालिका अध्यक्ष वर्षामनीष चांदवाड
झालरापाटन
सकल दिगंबर जैन समाज झालरापाटन के तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षक तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज की प्रेरणा से चौपाटी के समीप स्थित भूमि पर पक्षी आश्रय स्थल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 

इसकी जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड ने बताया कि जीव दया की भावना के तहत पक्षी आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पक्षियों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। वे हमें भोजन,औषधि, उर्वरक और मधुर गीत प्रदान करते हैं। इसके साथ-साथ मनोरंजन के विभिन्न साधनों में इनका उपयोग किया जाता है।

यदि हम इस पक्षी आश्रय स्थल के बारे में जाने तो इस पक्षी आश्रय स्थल की ऊंचाई 52 फीट होगी इसका निर्माण कार्य एक उच्च तकनीक से हो रहा है। जिसमें 2500 से अधिक पक्षी दाना पानी लेकर भीषण गर्मी में भी विश्राम कर सकेंगे। जिसमें विभिन्न प्रकार के पक्षियों के लिए अलग-अलग विश्राम की व्यवस्था हो सकेगी।

व्यापार संघ अध्यक्ष एवं जैन समाज के प्रवक्ता यशवर्धन बाकलीवाल से मिली जानकारी अनुसार यह पक्षी आश्रय स्थल जीव दया की भावना से प्रेरित होकर नगर पालिका की भूमि पर श्री राम पक्षी घर अहमदाबाद के हरीश भाई की देखरेख में इसका निर्माण कार्य हो रहा है। यह लगभग 10 लाख की लागत से पूर्ण होगा।

वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चांदवाड ने बताया कि आम जन पक्षियों के दाना डालने के लिए 15 गुणा 15 स्क्वायर फीट का निर्माण कराया जा रहा है। जहां आमजन वह पक्षी दया करने वाले, प्रातः काल भ्रमण करने वाले पक्षियों के लिए दाना डाल सकेंगे। तथा पीने के लिए पानी की व्यवस्था सुचारू की जाएगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *