आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का झालावाड़ में चार दिन के प्रवास हेतु हुआ मंगल प्रवेश गुरु का सानिध्य बहुत मुश्किल से मिलता है। और जो सानिध्य मिला है उसका लाभ लेवे प्रज्ञा सागर महाराज

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का झालावाड़ में चार दिन के प्रवास हेतु हुआ मंगल प्रवेश गुरु का सानिध्य बहुत मुश्किल से मिलता है। और जो सानिध्य मिला है उसका लाभ लेवे प्रज्ञा सागर महाराज
झालरापाटन।
सकल दिगंबर जैन समाज झालावाड़ के तत्वाधान में शनिवार को तपोभूमि प्रणेता एवं पर्यावरण संरक्षक आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के मंगल प्रवेश पर अगवानी कर जुलूस निकाला गया। झालरापाटन में चातुर्मास कर रहे आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज 4 दिन के अल्प प्रवास पर शनिवार को झालावाड़ पहुंचे। जहां आचार्य के नगर में मंगल प्रवेश पर समाज की ओर से खंडिया चौराहा पर उनकी अगवानी की गई। यहां से आचार्य जुलूस के रूप में निर्भय सिंह सर्किल, मंगलपुरा, गढ़ दरवाजा, सीमेंट रोड होते हुए महावीर मार्ग से चंद्रप्रभ मंदिर पहुंचे।

 

 

यहां पर आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्री ने कहा कि श्रावकों के लगातार अनुनय करने से चार दिन के अल्प प्रवास पर यहां आए हैं। श्रावक इन चार दिनों में 4 महीने के चातुर्मास का आनंद लेवे। इस दौरान सभी समाज के धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि गुरु का सानिध्य बहुत मुश्किल से मिलता है और जो सानिध्य मिला है उसका सभी लाभ लेवे। आचार्य ने कहा कि मनुष्य योनी बहुत मुश्किल से मिलती है और हमें यह योनी मिली है तो इसका लाभ हम परमार्थ के अधिक से अधिक कार्य कर पुण्य का लाभ उठाएं।

 

उन्होंने कहा की मानव को मानव की सेवा में कभी पीछे नहीं

हटना चाहिए और अपने मन में हमेशा दीन हीन की सेवा करने के भाव रखना चाहिए तभी जाकर मनुष्य जीवन सार्थक बनेगा। मंदिर में शाम को 6:30 बजे से आनंद यात्रा हुई।
नलिन जैन लुहाड़िया झालरापाटन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *