आचार्य विद्यासागर के अवतरण दिवस पर अस्पताल में फल वितरित किये।

धर्म

आचार्य विद्यासागर के अवतरण दिवस पर अस्पताल में फल वितरित किये।
पिड़ावा:

-सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया कि शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस ,गुरु मां ज्ञान मति माताजी के अवतरण दिवस के मांगलिक मुहूर्त पर आज दिनांक

 

17/10/2024/को सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन के नेतृत्व में सकल जैन समाज के वरिष्ठ जन की ओर से

 

 

अस्पताल में मरीजों को फल बिस्किट वितरित कर सभी मरीजों की कुशलशेम पूछी ओर समाज के वरिष्ठ जनों ओर युवा टीम के सानिध्य में इस शुभ अवसर पर एक दूसरे का मुंह मीठा कर जैन समाज के श्री गुरु भगवन्तों का बड़े हर्ष उल्लास से अवतरण दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *