णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के समापन पर निकली रथयात्रा, गूंजे जय कारे

धर्म

णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के समापन पर निकली रथयात्रा, गूंजे जय कारे
एटा
णमोकार महामंत्र अनुष्ठान के समापन पर शहर के पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर से गुरु मां ससंघ के साथ रथ यात्रा प्रारंभ पुलिया गर्वी ,लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, बली मोहम्मद चौराहा ,महावीर पार्क, घंटाघर, जीटी रोड, हाथी गेट, पुनः वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क,आचार्य विमर्श सागर चौक, पुलियागर्वी होते हुए बड़े मंदिर जी पहुंचीं रास्ते में जगह-जगह श्रावकों ने रंगोली बनाकर प्रभु की मंगल आरती उतारी ,मंदिरजी पहुंचकर प्रभु का अभिषेक कर श्री जी को बेदी में विराजमान किया गया!

 

भारत गौरव सिद्धांत रत्न आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी के श्री चरणों में गढ़ी लवायन निवासी श्रीमती सुमन जैन ने पूज्य माता जी को श्रीफल भेंट कर दीक्षा प्रदान करने की भावना व्यक्त की, आर्यिका माता जी ने मंगल उद्बोधन के माध्यम से श्रावकों को बताया कि दीक्षा के भाव सबके नहीं बनते हैं दीक्षा के भाव उन्हीं के बनते हैं जिसने संसार की असारता को जान लिया है आज सुमन जी के भाव दीक्षा के बने हैं वह विगत कई वर्षों से संयम और प्रतिमाओं का पालन कर रही है दीक्षा लेना और देना कोई रबडी ,खीर या चटनी नहीं है जो फटाफट खा ली जाए पहले उसे तपना पड़ता है फिर गुरु उनकी परीक्षा लेकर दीक्षा के योग्य जानकर तब उन्हें दीक्षा प्रदान करते हैं,

 

माताजी ने सुमन जी के परिवारीजनों से स्वीकृति लेकर उनको दीक्षा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया! “श्री विशुद्ध विज्ञ सम्यकज्ञान वर्धिनी प्रतियोगिता” का विमोचन चुनमुन झांकी मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया! जिसका संकलन राघवेंद्र जैन ने किया!
पूर्व रात्रि में ग्रीन गार्डन में ब्रह्मचारिणी अदिति – प्रियंका दीदी के नेतृत्व में ” मां विशुद्ध भक्ति के रंग” के अंतर्गत डांडिया नृत्य का शानदार आयोजन किया गया, देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बेस्ट कपल अवार्ड श्रीमती स्वीटी- बंटी जैन, बेस्ट कपल जोड़ी श्रीमती मंजू- मनोज जैन ने प्राप्त किया वहीं पापा की परी अवार्ड कुमारी एंजेल जैन ,रॉकस्टार अवार्ड अवी जैन एवं अन्य अवार्ड नितिन जैन अंजलि जैन, पवन- चांदनी जैन, विकास जैन, साक्षी जैन ,पीहू जैन, अरिंजय जैन को प्रदान किए गए! सुरक्षा व्यवस्था श्री दिगंबर जैन वीर मंडल के पदाधिकारी ने बखूबी निभाई! , इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष श्रीमान योगेश जैन, मंत्री पंकज जैन ,नितिन जैन, रविंद्र जैन ,राजीव जैन,डा० शैलेन्द्र जैन रुपा जैन,प्रदीप गुड्डू, सुनील बांदा ,प्रमोद जैन ,संजय जैन, गौरव बिजली, सत्येंद्र जैन, सुधीर बांदा, बंटी पॉपुलर, दिनेश जैन,अजय जैन ,महेंद्र जैन, महेश जैन, मुकेश जैन, विजय जैन ,आनंद ज्वेलर्स, गजेंद्र जैन, राघवेंद्र जैन ओमप्रकाश जैन,श्रीमती बबिता जैन प्रेरणा, मंजू जैन, महक जैन, ममता जैन रानी जैन, रजनी जैन, विनीता जैन, रिंकी जैन , रितिका जैन, वर्षा जैन ,संगीता जैन, सुमन जैन, मीना जैन, स्मिता जैन, सरोज जैन,शकुंतला जैन रंजना जैन ,रेखा जैन, पूनम जैन, साधना जैन ,दीपमाला जैन, सुर्कीता जैन ,प्रियंका जैन, स्मिता जैन संध्या जैन अनु जैन सुमन जैन मीना जैन बबिता जैन चिंकी जैन नीलम जैन आशना जैन, राजमती जैन, बीना जैन, विनेश जैन, सहित सैकड़ो की संख्या में श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे!

 

दिनांक 14 अक्टूबर दिन सोमवार को विशुद्ध भक्त परिवार का राष्ट्रीय अधिवेशन शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में आयोजन होगा जिसमें प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमती माताजी के निर्देशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी व स्थानीय संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहकर आगामी कार्यक्रमों की रुप रेखा तैयार करेंगें, यह जानकारी वर्षा योग समिति के मीडिया प्रभारी सुनील जैन बांदा ने दी है उन्होंने सभी से समय पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वान किया है!

 

 

बबिता जैन एटा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *