गणिनी आर्यिका विमलप्रभा माताजी संघ सानिध्य में नवग्रह शांतिनाथ मंडल विधान भक्ति उल्लास के साथ हुआ संपन्न
रामगंजमंडी
शनिवार की अनुपम बेला में परम पूज्या पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विमलप्रभा माताजी एवं संघस्थ आर्यिका 105 विजयप्रभा माताजी, क्षुल्लिका 105 विनीतप्रभा माताजी,
क्षुल्लिका 105 सुमैत्रीश्री माताजी के सानिध्य में नवग्रह शांति नाथ महामंडल विधान संपन्न हुआ जिसमें अपनी संगीत लहरियों से वातावरण को कोटा से पधारे श्रीमान शिखरचंद पाटोदी ने वातावरण को भक्तिमय आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम श्री जी को विराजमान किया गया एवं अभिषेक किया गया शांति धारा का उच्चारण पूज्य गणिनी गुरु मां के श्री मुख से हुआ।
महामंडल विधान में प्रथम अभिषेक शांति धारा, एवं सोधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य कमलचंद मंजू जैन बड़जात्या सेवा वाले जयपुर निवासी को प्राप्त हुआ। महामंडल विधान में नवग्रह की पूजा की गई एवं इसमें लगभग सभी समाज बंधुओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं भक्ति उल्लास के साथ प्रभु की भक्ति की।

नवग्रह के 9 पूजन में नौ पुण्यशाली परिवारों को मुख्य मंडल पर पूजन अर्ध समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसमें श्रीमान रमेशचंद विनायका, श्रीमती संगीता बड़जात्या, कमल लुहाड़िया, श्रीमती संतोष जैन, भागचंद पहाड़िया, नलिन विनायका, भूपेंद्र सावला, विनोद मित्तल, विनोद विनायका को मिला मंदिर का वातावरण भक्ति से ओतप्रोत रहा । समस्त महामंडल विधान को विधि विधान से पंडित श्रीमान प्रेमचंद जैन एटा ने संपन्न करवाया। महामंडल विधान के संपन्न होने पर सभी भक्तों ने भक्ति में मग्न होकर झूमते हुए श्री जी की मंगल आरती की।
इसके उपरांत जयपुर से पधारे हुए श्रीमान कमल जैन, संगीतकार शिखरचंद पाटोदी का समाज की ओर से अध्यक्ष दिलीप


विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़ियां, कमल लुहाड़िया, महामंत्री राजकुमार गंगवाल आदि ने उनका दुपट्टा माला पहनाकर अभिनंदन किया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
