*ब्रह्माकुमारी द्वारा चैतन्य दैवी की झांकी का आयोजन

धर्म

*ब्रह्माकुमारी द्वारा चैतन्य दैवी की झांकी का आयोजन

चेचट
चेचट स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चेचट में नवरात्रि के समय पर चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया जो दिनांक 9 व 10 अक्टूबर दो दिन चला। इस भव्य झांकी में ब्रह्माकुमारी बहनो को देवी के रूप में सिंहासन पर विराजमान किया गया जो निरंतर परमात्मा की याद में स्थिर होकर सभी आने वाले भक्तों को वरदान व शुभ कामनाओं भरी दृष्टि व आशीर्वाद देती रही।

 

 

जिसका अनुभव झांकी में आने वाले कई भाई बहनों को हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में चेचट के SHO राजेंद्र जी मीना, मेहन्दीपुर बालाजी की सेवा मे कार्यरत पण्डित अरविंद जी,विष्णु जी,बनवारी जी,बाबूलाल जी,कैलाश जी, राजेंद्रशर्मा(पेंशनर समाज समिति अध्यक्ष), घोसी लाल कुशवाह(पेंशनर समाज समिति मंत्री), गणपत लाल शर्मा(पेंशनर समाज उपाध्यक्ष), श्रीराम वर्मा(पूर्व ग्राम सेवक), ललित गोयल(मांइस होल्डर), नितेश जोशी(नामदेवसमाज अध्यक्ष), मोहन नामदेव(पूर्व ग्राम सेवक सदस्य), ललित कंजोलिया(नामदेव समाज अध्यक्ष), प्रह्लाद शर्मा(गवर्नमेंट टीचर), रामविलास जी, हरिमोहन जी, दिनेश जी, श्याम बिहारी जी, नवीन जी, घनश्याम जी, ज्योति प्रकाश जी एवम कई गणमान्य सदस्य पधारे।

जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। और ब्रह्माकुमारी शीतल द्वारा ईश्वरी भेंट देकर उनका स्वागत किया गया। इतना ही नहीं नृत्य नाटिका व सुंदर देवीय नृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही 7 दिवसीय प्रदर्शनी भी लगाई गई

 

 

जिसमें अनेक लोगों को आत्मा परमात्मा, सृष्टि, व गीता ज्ञान से जुड़ी अनेक रोचक बाते बताई। अन्त मे केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शीतल ने इस कार्यक्रम के पश्चात होने वाले 14 अक्टूबर से शाम 8 से 9 बजे तक होने वाले सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर मे सभी को आने निमंत्रण भी दिया। 

 

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *