चित्रकूट कॉलोनी में गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश*

धर्म

*चित्रकूट कॉलोनी में गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश*
जयपुर

प. पू .भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का चित्रकूट कॉलोनी जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। प्रवेश के दौरान भक्तों ने घर-घर में गुरु माँ के चरण प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसी बीच जैन जगत के गौरव श्रीमान अनिल बनेठा साहब ने अपने निवास स्थान पर गुरुमां के चरण प्रक्षालन एवं आरती कर जयकारों से गगन गुंजायमान कर दिया।

 

 

माताजी की अगवानी में महिला मंडल ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया। भक्तों का उत्साह आसमान को छू रहा था। आर्यिका संघ ने मंदिर जी के दर्शन कर अभिषेक शांतिधारा कराई।
तत्पश्चात प्रवचन सभा का प्रारंभ हुआ। इसी बीच जीतू जी जैन जयपुर ने मंगलाचरण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। पूज्य माताजी ने सभी को धर्मोपदेश देते हुए कहा कि – समाज के सातिशय पुण्य के उदय से ही संत समागम मिलता है । संतों के श्रद्धा पूर्वक एक बार दर्शन करने मात्र से 7 भव का कर्म नष्ट होता । उनके सान्निध्य में बैठने से 14 भव का , उनकी सेवा , वैयावृत्ति आदि से 21 भव का व प्रवचन का एक अक्षर भी हृदय में धारण कर ले तो 28 भव के कर्म नष्ट हो जाते हैं । इसलिए सन्त समागम हो तो भक्ति कर अपने पुण्य का भंडार भर लेना चाहिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *