णमोकार महामंत्र का अवलंबन ही सच्चे सुखों खजाना है विज्ञमति माताजी

धर्म

णमोकार महामंत्र का अवलंबन ही सच्चे सुखों खजाना है विज्ञमति माताजी
एटा
15 दिवसीय णमोकार महामंत्र अखंड पाठ में 14वें दिन पुरानी बस्ती स्थित बड़े मंदिर जी में विमर्श महिला जागृति मंच द्वारा गुरु मां को सुसज्जित अर्घ समर्पित कर माताजी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की वहीं सुंदर भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति सदस्याओं द्वारा दी गई भारत गौरव आर्यिका,श्री विशुद्ध मती माताजी ने मंत्रोच्चार पूर्वक वृहद शांति धारा संपन्न कराई।

 

 

 

प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमती माताजी ने बताया सन 2000 में पूज्य गुरु माता जी एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गई थी उन्होंने णमोकार मंत्र का अवलंबन लिया काफी इलाज के पश्चात रोग का निदान नहीं मिल रहा था, एक बार राजस्थान में

 

 

स्थित तीर्थ क्षेत्र महावीर जी में ध्यान मुद्रा में लीन थी तभी एक दिव्य अलौकिक शक्ति ने उन्हें इस रोग का महा उपाय “अखंड णमोकार महामंत्र अनुष्ठान” के माध्यम से रोग दूर करने का उपाय बताया तीर्थ क्षेत्र में यह संभव नहीं था इसीलिए उन्होंने बताए हुए नियमों का अक्षरशः पूर्ण मनोयोग से पालन करते हुए संघस्थ आर्यिका माताजी एवं ब्रह्मचारिणी बहनों द्वारा एटा वर्षायोग 2000 में इस णमोकार महामंत्र अनुष्ठान का शुभारंभ किया उन्हें रोग से आशातीत स्वास्थ्य लाभ हुआ तभी से निरंतर 24 वर्षों से प्रत्येक वर्षा योग में यह पाठ आवश्यक रूप से यह चातुर्मास कमेटी पाठ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न कराती है जिसमें पाठ में सम्मिलित होने वाले भक्तों को भी आशातीत लाभ और उनके मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं!,

 

पूर्व रात्रि में वात्सल्य युवा मंच अवागढ़ द्वारा अखंड पाठ का उच्चारण किया गया जिसमें श्री अंकुश जैन, बसु जैन, पारस जैन, विकास जैन, अंकित जैन, दीपक जैन, तरुण जैन, बंटी जैन ,पवन जैन ,मनोज जैन, आदेश जैन ,हीरालाल, सारिका जैन, शिखा जैन, रेनू जैन, मीनू जैन, प्रीति जैन ,कल्पना जैन, वंदना जैन ,विनीता जैन ,अनुषा जैन, एवं जागृति मंच की श्रीमती मीना जैन रंजना जैन, रजनी जैन, सीमा जैन ममता जैन ,रानी जैन ,शकुंतला जैन, उषा जैन, सुनीता जैन सहित अनेकों की संख्या में लोगों ने इस अखंड पाठ में उपस्थित रहकर पुण्य अर्जन किया है।
बबिता जैन एटा से प्राप्तजानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *