धार्मिक अनुष्ठान के लिए सर्वोत्तम है यह “नव दिवस” विज्ञमति माताजी
एटा
एटा,
धर्मनगरी एटा में वर्षायोग कर रही भारत गौरव गणिनीआर्यिका श्री विशुद्ध मती माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में बड़े मंदिर की में आयोजित अखंड णमोकार मंत्र का गुरुवार को 24 घंटे का
पाठ जैन गली परिवार द्वारा किया गया, जिसमें प्रातः वैरूनगंज स्थित जैन गली मंदिर से गाजे बाजे के साथ पीत वस्त्र धारी इंद्र इंद्राणियों की वेशभूषा में हाथों में सुसज्जित अर्घ के थाल लेकर एक जुलूस महावीर पार्क नन्नूमल मल चौराहा, पुलिया गर्वी होते हुए बड़े मंदिर जी पहुंचा वहां श्रावकों ने प्रभु और गुरु मां की श्रद्धापूर्वक भक्ति की,
गुरु मां के जय जयकार के मध्य अर्घ समर्पित किया उससे पूर्ण शांति धारा प्रिया जैन संजीव जैन द्वारा की गई, गुरु मां ने बताया शारदीय नवरात्रि में इन नौ दिनों में आप जो भी कार्य करते हैं अन्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों धार्मिक अनुष्ठान ,जाप्य आदि का अनंत गुना फल प्राप्त होता है इन विशेष दिनों में सकारात्मक शक्तियां धरातल पर उपस्थित रहकर अपना शुभ प्रभाव दिखातीं हैं,शुभ कार्यों के लिए भी यह समय सर्वोत्तम माना जाता है !प्रातः भक्तामर स्तोत्र एवं जापअनुष्ठान में आधि व्याधि ,व्यापारिक संकट ,रोग शोक ,व्यंतर,भूत प्रेत बाधा, मानसिक पीड़ा को दूर करने के लिए अनेकों श्रद्धालुओं ने जाप्य अनुष्ठान में भाग लिया, पूर्व रात्रि में श्री दिगंबर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत के पदाधिकारियों ने संगीत मय अखंड णमोकार मंत्र का उच्चारण किया,

इस अवसर पर श्रीमान योगेश जैन, पंकज जैन, विपिन जैन, रविंद्र जैन, राजीव जैन, अनुज जैन , मिल्की जैन सभासद,रिंकू जैन, दिलीप जैन, अमित जैन, प्रियांशु जैन, अनिल जैन, दीपक जैन,सोनू जैन, जैन श्रीमती सरोज जैन कुमकेश जैन, उर्मिला जैन,उषा जैन, संध्या जैन, मीना जैन, गीता जैन,टिंकल जैन ,बबिता जैन कुसुम जैन रंजना जैन, कुमुद जैन ,जूली जैन,
विमला जैन ,सुनीता जैन,अंशू जैन, कृष्णा जैन, रानी जैन, मोना जैन, मधु जैन, एरिका जैन,दीपा जैन,आदि ने उपस्थित रहकर खूब भक्ति के साथ नमोकार मंत्र का पाठ प्रभु एवं गुरु की आरती भक्ति की!
बबिता जैन एटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
