मुनि श्री 108 प्रशमसागर जी महाराज सागर जी महाराज ससंघ का हुआ नगर आगमन।

धर्म

मुनि श्री 108 प्रशमसागर जी महाराज सागर जी महाराज ससंघ का हुआ नगर आगमन।

सनावद:
–धर्म ओर वैराग्य के पथ पर त्यागियों की नगरी सनावद में निरन्तर साधुओं का आना निरन्तर जारी है ।समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया की इसी क्रम में आज चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 प्रशमसागर जी महाराज मुनिश्री 108 सुप्रभसागर जी महाराज
मुनिश्री 108 प्रणतसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक 105 श्री विप्रज्ञसागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी सनावद में बुधवार को सांय 6.00 बजे सिद्धवरकूट की ओर से हुआ। समाजजनों ने मंगल अगवानी हेतु ओंकारेश्वर रोड रेल्वे गेट पर पहुंचकर अगवानी में सम्मिलित होकर धर्म प्रभावना में सहयोगी बने ।

मुनिश्री संघ ने सुपार्श्वनाथ मंदिर पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा जी के दर्शन किए जहा उनका पद प्रक्षालन किया गया एवम महिला मंडल द्वारा उनकी अगवानी की गई।

 

मुकेश जैन ने बताया की गुरुवार प्रातः मुनिं संघ के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक पूजन संपन्न होगी एवम प्रातः 8.15 बजे से आप के मंगल प्रवचन तत्पश्चात आहार चर्या नगर में ही संपन्न होगी ।
इस अवसर पर प्रशांत चोधरी, अंकित जैन, हर्षित जैन, सोनू जैन, अनुभव जैन,महिमा जैन,सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *