भारतीय जैन मिलन बड़ा बाजार के द्वाराविश्व अहिंसा दिवस पर मैराथन दौड़

धर्म

भारतीय जैन मिलन बड़ा बाजार के द्वाराविश्व अहिंसा दिवस पर मैराथन दौड़

सागर /-
भगवान महावीर स्वामी के 2550 में निर्माण वर्ष एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती, विश्व अहिंसा दिवस के पावन अवसर पर, जैन मिलन, महिला जैन मिलन बड़ा बाजार शाखा द्वारा बस स्टैंड कॉरिडोर से विश्व शांति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

 

 

इस आयोजन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 की सागर नगर की सभी शाखों ने भाग लिया मैराथन दौड़ के माध्यम से भगवान महावीर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश एवं स्वच्छ भारत अभियान,इंडिया नहीं भारत बोलो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश दिये।मैराथन दौड़ बस स्टैंड कॉरिडोर से होकर चकरा घाट,तीन बत्ती जहां पर सभी ने डॉ हरि सिंह गौर की प्रतिमा के समक्ष संदेशों का वाचन किया।

 

 

मैराथन दौड़ के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री एडवोकेट कमलेन्द्र जैन भगवान महावीर,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विषय में बताया कि आज विश्व को ऐसे महापुरुषों की जरूरत है जो अहिंसा के माध्यम से विश्व को शांति सद्भावना का संदेश दे सके, वर्तमान समय में विश्व के जो हालात है उनसे सभी परिचित हैं और ऐसे हालात हमेशा बनते रहेंगे, बढ़ते रहेंगे कभी कम नहीं होंगे, अगर इन्हें रोकना है तो हम सभी को और विश्व को इन महा पुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतरना पड़ेगा। मैराथन दौड़ में जैन मिलन के वीर भाई, वीरांगना बहनों के साथ बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम समापन पर सभी को स्वल्प आहार भी कराया गया। मैराथन दौड़ में मुख्य रूप से जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री एडवोकेट कमलेन्द्र जैन, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया एवं संजय जैन शक्कर,प्रमोद जैन भायजी,महेश जैन पी.एच.ई, मंजू सतभैया, एड. रशिम रितु, प्रदीप जैन प्रभावना, मनीष विद्यार्थी, सुरेश जैन बीज निगम, हेमचंद जैन, रविंद्र जैन संजय शास्त्री, राजकुमार पडेले, संजीव दिवाकर, विमल सतभैया अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया जी ने आयोजक शाखा का आभार व्यक्त किया एवं सभी शामिल हुए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मनीष विद्यार्थी क्षेत्रीय प्रचार मंत्री से से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *