वर्तमान सामाजिक परिदृश्य :- कार्यकर्ता और सहनशीलता सतत प्रक्रिया* संजय जैन बड़जात्या कामां

धर्म

*वर्तमान सामाजिक परिदृश्य :- कार्यकर्ता और सहनशीलता सतत प्रक्रिया* संजय जैन बड़जात्या कामां
सामाजिक कार्यकर्ता एक व्यक्ति होता है। जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और समाज सेवा के प्रति अपने समर्थन और समर्पण के साथ योगदान देता है। सर्वस्व अर्पण कर समाज की उन्नति,उत्थान,विकास, प्रगति व उन्नयन के लिए समर्पित व्यक्तित्व ही श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता होता है।

 

 

 

समाज के प्लेटफार्म पर कार्य कर रहे लोगों को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान मिलती है। ऐसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहनशीलता उत्कृष्ट होती है । यदि सहनशीलता सामाजिक कार्यकर्ता की कमजोर है तो वह अत्यधिक समय तक समाज के प्लेटफार्म पर कार्य नहीं कर पाता है।
मेरा यह मानना है कि जो सामाजिक कार्य करता है उसमें

 

 

सहनशीलता के साथ साथ सामंजस्य की योग्यता तो होती है। उन्हें निंदा का सामना करने एवं दूसरों के द्वारा क्रिटिसाइज करने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। कहने का मतलब यह है कि जो सामाजिक कार्य करता है वह बुराई सुनने के लिए, स्वयं पर उंगली उठाने के लिए एवं हर समय समाज के अन्य लोगों जो (कोई कार्य नही करते) द्वारा टारगेट के लिए तैयार रहना चाहिए और वही सफल सामाजिक कार्यकर्ता हो सकता है। जो कि इन सब का सामना करने के लिए हर समय स्वयं को तैयार कर लेता है। वर्तमान परिस्थितियों में बड़ा व्यापक परिवर्तन आया है। समाज मे कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन व पीठ थपथपाने का कार्य अब कम होने लगा है। अपितु उन्हें हतोत्साहित कर उनका मनोबल कमजोर करने का कार्य अनवरत किया जाता है। समाज के कुछ तत्व ऐसे कार्यकर्ताओं को हाशिये पर लाने की पुरजोर कोशिश करते हैं और कई बार सफल भी हो जाते हैं।

 

 

थोड़ी सी निंदा से यदि वह सामाजिक कार्यकर्ता व्याकुल हो जाता है या उसका सामना करने के लिए तैयार हो जाता है। तो फिर दिशा में परिवर्तन आ जाता है और वह सामाजिक प्लेटफार्म से दूर होता चला जाता है। मैं यहां इतना ही कहना चाहता हूं की कुशल सामाजिक कार्यकर्ता में समर्पणभाव,सवेदनशीलता,सहानुभूति, संवाद कौशल,जागरूकता,सहयोगिता,नैतिकता, सक्रियता,संगठनात्मक क्षमता,विश्लेषण, चिन्तन,परानुभूति,आत्म नियंत्रण जैसे गुणों के साथ साथ अत्यधिक सहनशीलता का गुण स्वयं के अंदर विकसित कर लेना ही चाहिए यही बेहतर है।
*संजय जैन बड़जात्या कामां, क्षेत्रीय अध्यक्ष अपनाघर आश्रम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *