श्री गणेश प्रसाद वर्णी ने उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से आकर सागर को अपनी कर्म भूमि बनाकर 100 वर्ष पूर्व शिक्षा की अलख जगाई
सागर
उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से आकर सागर को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले संत श्री गणेश प्रसाद वर्णी ने 100 वर्ष पूर्व से अधिक पहले सागर आकर शिक्षा की अलख जगाई थी।
यदि उनके जीवन और उनके विषय में हम जानना चाहे तो असाटी समाज में जन्मे श्री गणेश प्रसाद वर्णी ने सन 1905 में जैन धर्म को अपनाकर वर्णी भवन मोराजी, आगे

चलकर संघ 1936 में जैन स्कूल एवं 1944 में महिला आश्रम सागर का जीणोद्धार कराकर ऐतिहासिक कार्य किए।


हम अगर आगे बात करें तो उनका योगदान अमूल्यता का स्वर्णिम शिखर छूता है, संस्कृत विद्यालय मोरारजी सहित बनारस में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना भी इनके द्वारा की गई। जो आज अनेक लोगों को विद्वत्ता की और बढ़ा चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनके द्वारा स्थापित सागर की तीनों संस्थाएं आज भी कुशलता के साथ संचालित होकर और प्रगति की ओर अग्रसर है।
वर्णी जी की 151 भी जयंती पर 21 सितंबर को वर्णी भवन मोरारजी में मनाई जाएगी। द्वितीय दिवस 22 सितंबर को गणेश प्रसाद वर्णी की प्रतिमा का लोकार्पण उनके जन्म स्थान ग्राम हंसेरा मंडावरा उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। श्री दिगंबर जैन संस्कृत महाविद्यालय वर्णी भवन मोराजी एवं वर्णी संस्थान विकास सभा सागर के तत्वाधान में वर्णी जी की जन्मस्थली हंसेरा मंडावरा में वर्णी स्मारक का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। यहां पर गणेश प्रसाद वर्णी की प्रतिमा स्थापित होगी। 21 सितंबर को वर्णी भवन में ही ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ-साथ पूजन आदि संपन्न होंगे। इस समारोह में दोपहर की बेला में 1:00 बजे विद्वत गोष्टी स्नातक सम्मेलन वह वर्णी विशेषांक का विमोचन किया जाएगा जिसमें देश की विद्वान शामिल होंगे। वही शाम 6:00 निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज सानिध्य में शंका समाधान कार्यक्रम सभी विद्वानों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
22 सितंबर को सुबह 10:00 बजे हँसेरा मंडावरा में वर्णी जी की प्रतिमा का लोकार्पण होगा इसके साथ ही तो फिर 1:00 बजे मुनि श्री अक्षय सागर महाराज सानिध्य में विद्या वाटिका मंडावर में वर्णी विचार संगोष्ठी होगी। इस दौरान डॉक्टर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय के डॉक्टर पंकज तिवारी की निर्देशन में वर्णी जी पर बनी फिल्म का रिलीज कार्यक्रम भी संपन्न होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
