क्षमा मांगकर सजल हुए नयनजैन समाज ने धूमधाम से मनाया क्षमावाणी पर्व- जैन मेला महोत्सव का हुआ समापान, निकाली रथयात्रा- एक-दूसरे के गले मिलकर मांगी गलतियों की क्षमा
एटा
खम्मामि सव जीवाणं, सव्वे जीवा खमंतु मे। मित्ति मे सवभूतेषू बैरं मज्झं, न केणवि, जैसे मंत्र की गूंज के साथ एक दूसरे गले मिलकर बीते वर्ष में हुई गलतियों की क्षमा मांगते श्रावक-श्राविकाएं। इस दौरान क्षमा मांगते हुए सभी श्रावकों के नयनों से बरबस ही अश्रुधारा बह निकली। इस दौरान पूरे मंदिर का माहौल भावविभोर हो गया। मौका था पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर जैन मेला महोत्सव में आयोजित क्षमावाणी महोत्सव का। इस दौरान भक्तों को भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी ने श्रावकों को क्षमावाणी पर्व का महत्व बताया।
जैन मेला महोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन बड़ा जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस मौके पर सुबह अभिषेक पूजन के उपरांत सभी ने एक-दूसरे गले मिलकर बीते वर्ष में हुई गलतियों की क्षमा मांगी। कार्यक्रम में पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमती माताजी ने श्रावकों को बताया कि क्षमा वीरों का आभूषण होता है। क्षमावाणी पर्व हमें बैर भाव मिटाकर प्रेम भाव से रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें कभी मित्र से क्षमा नहीं मांगनी चाहिए। हमें शत्रु से क्षमा मांगनी चाहिए। क्षमा करने से कोई छोटा या बड़ा नहीं हो जाता । क्षमा से कलुषिता मिट जाती है। इस दौरान जब आर्यिकाश्री ने श्रावकों से क्षमा मांगी, तो बरबस ही श्रावकों के नयन सजल हो उठे। इसके बाद जैन बंधुओं ने एक-दूसरे के गले मिलकर क्षमा मांगी।
दोपहर को जैन मेला पंडाल से भगवान पुष्पदंत नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा जैन मेला पंडाल से शुरू होकर गोदाम
![]()
![]()
![]()
चौकी, जीटी रोड, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, नन्नूमल चौराहा, पुलिया गर्वी होती हुई पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। रथयात्रा में धार्मिक भजनों की धुनों पर थिरकते युवाओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वातावरण में भगवान पुष्पदंत के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह श्रावकों ने रंगोली बनाकर और आरती कर रथयात्रा का स्वागत किया।
रथयात्रा के बड़े जैन मंदिर पहुंचने पर भगवान का अभिषेक किया गया और शांतिधारा हुई। अंत में पंचायत के मंत्री पंकज जैन ने समस्त जैन बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष योगेश जैन, सुनील बांदा, राजीव जैन ड्रेसेज, सुन्नेश जैन, सर्वेश् जैन, अमित जैन, संजय जैन, बशु जैन, मोहित जैन, अंशुल जैन, सुकुमाल जैन, अरुण जैन, मुकेश जैन, प्रेमचंद्र जैन, अतुल जैन, संजीव जैन, अंकित जैन, दीपक जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, गजेंद्र जैन, पवन जैन, बबिता जैन प्रेरणा, विनीता जैन, ममता जैन, सुनीता जैन, बीना जैन, प्रियंका जैन समेत कई श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
।
भजनों पर थिरकते रहे भक्त
रथयात्रा के दौरान भक्त धार्मिक भजनों पर जमकर थिरके। महावीर पार्क स्थित मोरध्वज जैन मंदिर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां श्रावकों ने बैंड-बाजों की धुनों पर जमकर प्रभु भक्ति की। वहीं युवाओं ने प्रभु के रथ को अपने हाथों से खींचकर मंदिरजी तक पहुंचाया।
बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
















