रामगंजमंडी नगर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ तप आराधना आकर्षण का केंद्र बिंदु
रामगंजमंडी
10 लक्षण पर्व पर की बेला में तप आराधना होती है लेकिन इस बार रामगंज मंडी में एक तपस्या आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है जी हां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने तप साधना की
रामगंजमंडी के स्वर्गीय श्री प्रेम राज जैन बागड़ियां रामगंजमंडी के सुपुत्र श्रीमान मनोज कुमार जैन ने 10 उपवास की साधना, एवम उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजेश कुमारी भी तपस्या के क्रम में सहभागिता देते हुए पांच उपवास की तप साधना की। ऐसा लगता है कि इस परिवार की त्रिवेणी धर्म की गंगा में साराबोर होते हुए तप साधना करते हुए डुबकी लगा रही थी।
जी हां परिवार की सुपुत्री स्वाति जैन भी कुछ पीछे नहीं रहते हुए रत्नत्रय के तीन उपवास की तप साधना की जो अपने आप में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। निश्चित रूप से कोई अनंत पुण्य उदय में आता है जब परिवार के सभी सदस्य धर्म साधना करते हो और कर्म निर्जरा करते हुए अपने जीवन को उन्नत बनाते हैं और अपना कल्याण करते हैं।








यदि हम गौर करें वर्तमान काल की इस भोग की ओर उन्मुख होती समूची समाज में वो धन्य होते हैं जो वर्तमानिक भोगविलास के जीवन से हटकर प्रभु भक्ति का सौभाग्य पाते हैं। उसमे और भी श्रेष्ठ वो होते हैं जो भक्ति राग द्वेष के कारणों से दूर होकर करते हैं।
अभी इस समय सम्पूर्ण जैन समाज दसलक्षण पर्व के अवसर पर अपनी अपनी शक्ति और श्रद्धा के साथ तप आराधना की
आपने इस पर्व को प्रभु चिंतन एवं आराधना में व्यतीत किया हैं जो कि वर्तमान कालिक परिस्थितियों में बहुत ही दुर्लभ हैं। आपकी यह साधना निश्चित ही हमारे लिए अनुकरणीय हैं।
हम आज आपके इन भावों की अनुमोदना करते हुए मूलनायक भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इनकी साधना ऐसे ही बढ़ती रहें और हम भी आपकी तरह धर्म मार्ग में अग्रसर हों एवं अपना कल्याण करें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
