बबली जैन बनीं “जैन स्मार्ट श्रीमती 2024

धर्म

बबली जैन बनीं “जैन स्मार्ट श्रीमती 2024
एटा
जैन धर्म के दसलक्षण पर्व में छठवें दिन उत्तम संयम धर्म की आराधना जनपद के सभी मंदिरों में प्रातः जिनाभिषेक ,शांति धारा नित्य नियम पूजन ,पर्व पूजन एवं जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ की पूजन कर श्रावकों ने सभी जिन मंदिरों की वंदना करते हुए अष्ट कर्मों के नाश करने हेतु धूप खेई, ! दोपहर में बड़े मंदिर जी में भारत गौरव सम्यक ज्ञान शिरोमणि आर्यिका श्री विशुद्धमती माता जी की शिष्या पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमती माताजी ने तत्वार्थ सूत्र के माध्यम से श्रावकों को बताया कि जीव जिसमें जानने और देखने की शक्ति होती है तथा अजीब जिसमें देखने जानने की शक्ति नहीं है, लेकिन पुद्गल क्या है आचार्य भगवंत कहते हैं कि जो उपजताऔर गलता रहता है वह पुद्गल है,द्रव्य में गुण पर्याय सदैव रहती है, धर्म द्रव्य आपको जबरन नहीं चलाएंगे अगर आप चलना चाहते हैं तो धर्म द्रव्य आपको चलाने में सहायक है, वही अधर्म द्रव्य ठहरने में सहायक है आकाश हम सभी को स्थान देता है , शक्ति के अंश का नाम गुण है, उन्होंने बताया “परस्परग्रहो जीवानाम्” इस सूत्र का अर्थ है सभी जीवो का परस्पर एक दूसरे के प्रति उपकार करना जैसे- स्वामी सेवक का,,सेवक स्वामी का ,गुरु शिष्य का शिष्य गुरु का, पिता पुत्र का पुत्र पिता का, विद्यार्थी अध्यापक का अध्यापक विद्यार्थी का, यह जीव अपने आपस में उपकार करते हैं जैसे अध्यापक के द्वारा विद्यार्थी को मार्ग मिलता है लेकिन पुरुषार्थ विधार्थी को स्वयं करना पड़ता है!

 

 

शाम को शास्त्र सभा में ब्रह्मचारिणी अदिति दीदी नेउत्तम सत्य धर्म के बारे में बताया कि चारों कषायों का त्याग करते करते उत्तम सत्य तक पहुँच गए, सत्य अनुभव गम्य है, सत्य‌वचनातीत है, मौन -बिना बोले ही सत्य की अनुभूति हो सकतीहै,सत्य से स्वयं की आत्मा को प्रकाशित करना बहुत आसान लगता है सत्य साधना का प्रतिफल है! दिगंबर साधु की साधना की प्रत्येक सांस सत्य है! इसके पश्चात अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला संगठन द्वारा “जैन स्मार्ट श्रीमती” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबीता जैन प्रेरणा ने बड़े अनोखे अंदाज में करके सबको ताली बजाने पर विवश कर दिया,।

 

प्रतियोगिता में पुरानी बस्ती की श्रीमती बबली जैन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर “जैन स्मार्ट श्रीमती 2024” का खिताब जीता, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती बबिता जैन प्रेरणा ने उनकी

 

 

 

ताजपोशी की रस्म अदा की वहीं योगाचार्या वीनेश जैन ने उन्हें पटुका पहनाकर शुभकामनाएं दी, द्वितीय स्थान श्रीमती सुनीता जैन तृतीय निलेश जैन चतुर्थ एवं पांचवें स्थान पर श्रीमती ललिता जैन एवं साधना जैन रहीं, उनके पार्टनर के रूप में रेखा जैन, चिंकी जैन ,रेनू जैन ,सोमिल जैन एवं प्रियंका जैन ने बहुत सुंदर ढंग से पासे के अंक लाने के साथ साथ मुहावरों पर एक्टिंग की! ज्ञानवर्धक इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुनील जैन बांदा एवं पंकज जैन मंत्री ने निभाई !इस प्रतियोगिता में चार राउंड मेरी नजर, मेरी खबर ,मेरा असर और मेरा पार्टनर रखे गए, लास्ट राउंड मेरा पार्टनर में प्रतियोगियों को मुहावरे बताना था पासे के अंकों पर आधारित इस अद्भुत प्रतियोगिता की सभी ने सराहना की! महिलाओं की पारखी नजर, उनके सामजिक, पारिवारिक नजरिये का सही निर्णय पब्लिक वोट के माध्यम से दिया गया!सभी ने बहुत अच्छे ढ़ंग से प्रश्नों के सही उत्तर दिए, इस अवसर पर बह्मचारिणी प्रियंका दीदी, पंचायतअध्यक्ष श्रीमान योगेश जैन ,गुड्डू मंत्री, उमेश जैन विनय जैन, राजीव जैन अनिल जैन,संजय जैन बंटी पॉपुलर ,राघवेंद्र जैन ,अमित जैन, गौरव चौहान ,नितिन जैन सिद्धांत जैन,श्रीमती दिनेश जैन मंजू जैन, प्रीति जैन, राखी जैन ,तनु जैन, रोजी जैन, साक्षी जैन, आरती जैन प्रीति जैन राशि जैन परी जैन ,सक्षम जैन, रजत जैन ,ऋषभ जैन आदि लोग मंदिर में उपस्थित थे संस्था द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया

बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *