लोभ पर विजय पाना ही उत्तम शौचधर्म है! विज्ञमति माताजी

धर्म

लोभ पर विजय पाना ही उत्तम शौचधर्म है! विज्ञमति माताजी
एटा
पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म की पूजा की गई ,वहीं जैन धर्म के नवमें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंतनाथ का निर्वाण लड्डू भी सभी श्रावकों ने सर्मपित किया! प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी ने अपने मंगल उद्बोधन के माध्यम से श्रावकों को उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया कि शौच का अर्थ है “शुचिता” पवित्रता, अपने हृदय में मद, क्रोधादि बढ़ाने वाली जितनी भी दुर्भावनाएं हैं उनमें सबसे प्रबल लोभ कषाय है इस लोभ पर विजय पाना ही उत्तम शौचधर्म है! शाम को आरती, गुरु भक्ति के पश्चात ब्रह्मचारिणी प्रियंका दीदी ने शास्त्र प्रवचन के माध्यम से ज्ञानार्जन कराया तत्पश्चात चुनमुन झांकी मंडल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शानदार संचालन राघवेंद्र जैन रेलू द्वारा किया गया नैनागिरी टीम की कप्तान श्रीमती रजनी जैन एवं मुक्तागिरी टीम के कप्तान श्री दिनेश चंद जैन को बनाया गया, मैन ऑफ द मैच नितिन जैन एवं मैन ऑफ द सीरीज कुमकुम जैन रहीं, रोमांचक क्रिकेट प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने शानदार ढंग से सभी प्रश्नों के शत प्रतिशत सही उत्तर बताए।

 

नैनागिरी टीम को निर्णायक महेंद्र जैन ने विजयी घोषित किया, दोनों टीमों के प्रतियोगियों में को क्रमशः चिंकी जैन ,आशु जैन ,सुनीता जैन, निशी जैन, खुशी जैन, किट्टू जैन, ऋषभ जैन ,मीनू जी, सक्षम जैन, संदीप जैन, अरिंजय जैन, मंजू जैन, आयुष
जैन, रजत जैन ,नितिन जैन, रेनू जैन, प्रियंका जैन ,निक्कू जैन को चुनमुन झांकी मंडल की टीम ने पुरस्कार प्रदान कर उनके

 

 

 

 

उज्जवल भविष्य की कामना की, इस अवसर पर मंदिर जी में श्रीमान पंकज जैन, अनिल जैन, सुनील बांदा, बंटी जैन, सुधीर धारी, अभिषेक जैन, मयंक जैन, दर्शन जैन, श्रीमती बबिता जैन, वर्षा जैन, नीतू जैन पूजा जैन आदि उपस्थित थीं!

 

 

बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *