*ब्रह्माकुमारी केंद्र पर अद्भुत रावण दहन – विकारों की आहुति के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व* ✨🌸

धर्म

 *ब्रह्माकुमारी केंद्र पर अद्भुत रावण दहन – विकारों की आहुति के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व* ✨🌸

रामगंजमंडी 

आज स्थानीय ब्रह्माकुमारी केंद्र पर विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर सभी भाई-बहनों ने मिलकर अपने-अपने विकारों की आहुति दी। प्रत्येक ने अपनी व्यक्तिगत कमज़ोरियों व बुराइयों को एक चिटकी पर लिखकर अग्नि में समर्पित किया।

🔥 इस अनोखे दहन में काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जैसे आंतरिक रावणों का अंत किया गया।

   
🌿 कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह रहा कि – “सच्चा रावण दहन तभी होता है जब हम अपने भीतर से विकारों को जलाकर, गुणों और शक्तियों को जीवन में धारण करते हैं।”

संपूर्ण वातावरण में आध्यात्मिक संगीत, शांति और आत्म-सशक्तिकरण का अनुभव हुआ। उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि आज से वे विकार-मुक्त, गुणवान व ईश्वरीय स्मृति में स्थित जीवन व्यतीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *