*कमलानगर मे मना भव्य भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक व मना दीपोत्सव!*
**आगरा**
आज मंगलवार को डी ब्लॉक स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर के तत्वावधान में आर्यिका श्री 108 अर्हमश्री माताजी ससंघ की प्रेरणा एवं मंगल सानिध्य मे जैन धर्म के अन्तिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण कल्याणक महोतइ बडे धूम-धाम से मन्दिर परिसर पर बने पावापूर के जलमन्दिर की मंच से हजारो लोगो कि उपस्थिति मे आयोजित हुआ| आर्यिका श्री 105 अर्ह्श्री माताजी ने इस अवसर पर बोलते हुये कहा कि भगवान महावीर के निर्वाण का यह 2549 वां वर्ष है व वीर संवत भी 2549 लग गया है, यानि अब हम 2550 वें वर्ष मे प्रवेश कर गये हैं! उन्होने जैन समाज को आज से प्रारम्भ हुआ पूरा वर्ष वर्धमान वर्ष के रूप मे मनाने का आव्हान किया|
सम्पूर्ण जैन समाज को हर माह इस स्मर्ती मे कुछ न कुछ आयोजन करने को कहा जलमन्दिर की मुख्य मंच से भगवान का निर्वाण कल्याणक घंटनाद,शंखनाद और जयकार के साथ दिखाया गया| लौकान्तिक देवो के द्रारा पूजा का दृश्य दिखाया गया और उसके बाद मुख्य तीन निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्री प्रदीप जी, नवीन जी, योगेश जी चक्रेश जी PNC परिवार,रोहित अहिंसा परिवार और मुकेश बिटुमिन परिवार को मिला| इससे पूर्व श्रीमती शशि पाटनी जी के स्वरो के स्थान संगीतमय पूजन सैकडो लोगो ने की| इस कार्यक्रम का सुन्दर संयोजन व संचालन मनोज कुमार जैन बाकलीवाल ने किया|भगवान की शक्ति धारा का सौभाग्य PNC परिवार,शास्त्री परिवार, दिलीप जैन, सिध्दार्थ जैन,विमल जैन,अजित जैन,सचिन जैन आदि को मिला! इस अवसर पर शिखरचन्द जैन, जगदीश प्रसाद जैन,पारसबाबू जैन,राकेश बजाज राहुल जैन, मुकेश रपरिया,राजकुमार गुड्डू, महीपाल जैन,जीवन जैन,रश्मि गोयल, सुशीला जैन,ऊषा शास्त्री, रेनू जैव,माधवी जैन, वन्दना जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम की व्यवस्था श्री अनिल जैन रईस,महैश जैन,अनिल FCI,नरेश लुहाडिया,मनोज बूरा, सुरेश पान्ड्या,अंकेश झैन, समकित जैन,अभिषेक जैन, शुभम जैन ने संभाली|
