पूज्य मुनि श्री सुधा सागर महाराज सानिध्य में होने जा रहे श्रावक संस्कार शिविर के लिए मुख्य प्रवेश द्वार एवं पंडाल भव्य रूप से सजा शिविर में 5000 शिविरार्थी मुंडन कराएंगे

धर्म

पूज्य मुनि श्री सुधा सागर महाराज सानिध्य में होने जा रहे श्रावक संस्कार शिविर के लिए मुख्य प्रवेश द्वार एवं पंडाल भव्य रूप से सजा शिविर में 5000 शिविरार्थी मुंडन कराएंगे
सागर
भाग्योदय तीर्थ पर पर्यूषण पर्व को लेकर तैयारिया जोरों पर है। यहां विराजित निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर महाराज के सानिध्य में पर्यूषण पर्व पर विभिन्न आयोजन होंगे। इसमें प्रमुखता से श्रावक संस्कार शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसमें लगभग 5000 से अधिक
शिविरार्थी इस शिविर में शामिल होने हेतु पहुंच रहे हैं। यह शिविरार्थी पर्यूषण पर्व के दौरान कठिन नियमों का पालन करते हुए शिविर में साधना करेंगे।

 

इसको लेकर भाग्योदय तीर्थ परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है बंगाल और राजस्थान से आए कलाकारों ने थर्माकोल, कपड़े, लकड़ी आदि विभिन्न सामग्री का प्रयोग कर विशाल गेट व प्रवेश द्वार तैयार किया है। इसे पीले रंग से रंगने के बाद इसकी भव्यता और ज्यादा हो गई है। संस्कार शिविर के लिए अंदर के परिसर में विशाल डोम लगाया गया है। इसमें थर्माकोल व अन्य

 

 

 

सामग्री का प्रयोग कर आकर्षक सजावट की गई है। इसी के साथ बाहर से आने वालों के आवास और भोजन व्यवस्था की जा रही है। यहां उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आईटीआई परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

संस्कार शिविर के दौरान 5000से अधिक शिविरार्थी मुंडन कराएंगे। इस शिविर में सिर्फ पुरुष भक्तों को ही शामिल किया जा रहा है। इनके लिए भोजन की व्यवस्था समाज बंधु अपने आवास पर करेंगे।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *