पर्युषण पर्व के दौरान पशुवध व मांस विक्रय पर लगे प्रतिबंध*

धर्म

*पर्युषण पर्व के दौरान पशुवध व मांस विक्रय पर लगे प्रतिबंध*

जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व पर्युषण महापर्व के दौरान राजस्थान में पशु वध व मांस विक्रय पर रोक लगाई जाए। यह मांग भाजपा के मंडल मंत्री व जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन सीकरी ने मुख्यमंत्री से की हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से लिखा है कि

 

 

 

दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व 8 सितंबर से शुरू होंगे, जो 17 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान जैन समाज के लोग ज्ञान, तप, धर्म की आराधना करेंगे ।

 

जैन समाज अहिंसा का अनुयायी है, भगवान महावीर ने सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव रखने का संदेश देते हुए जीवों की रक्षा करने व अहिंसा परमो धर्म का सिद्धांत दिया है।

 

 


पत्र के माध्यम से पर्युषण पर्व के दौरान राजस्थान में संचालित पशु वध, मछली व्यापार एवं मांस विक्रय की दुकानें बंद कराने की मांग की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *