पूज्य मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज की सानिध्य में होने जा रहे श्रावक संस्कार शिविर को लेकर भव्य मंडप एवं द्वार सजकर तैयार लगभग 5000 शिविरार्थी इसमें सम्मिलित होंगे
सागर
सागर के भाग्योदय तीर्थ में विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज संघ सानिध्य में धर्म नगरी सागर के इतिहास में प्रथम बार 31वां श्रावक संस्कार शिविर जो 10 लक्षण पर्व में आयोजित होने जा रहा है।
पर्वराज पर्यूषण पर्व पर यह शिविर ऋषि पंचमी 8 सितंबर से 17 सितंबर तक महाराज श्री संघ सानिध्य में संपन्न होगा जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से शिविरार्थी शामिल होंगे। और अपनी आत्म साधना करेंगे।

श्रावक संस्कार शिविर की खास बात
शिविरार्थीयो के आहार लोगों के घर पर होंगे वर्षाकालीन चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सत्तू प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी कमल चैनपुरा, समाजसेवी अजय लंबरदार, महामंत्री राजकुमार मिनी ,शिविर पुण्यार्जक ऋषभ बांदरी,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र डबडेसरा, स्वागत अध्यक्ष आशीष पटना, संगठन मंत्री प्रशांत सानोधा ने शिविर की तैयारी को लेकर भाग्योदय तीर्थ परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इसके पूर्व इसी प्रकार के 30 शिविर मुनि श्री के सानिध्य में संपन्न हो चुके हैं। इस शिविर में लगभग 5000 शिविरार्थी शामिल होंगे।
शिविर का मुख्य प्रवेश द्वार एवं मुख्य पंडाल बंगाली कारीगरों द्वारा राजमहल की तरह सजाया जा रहा है। संजयजैन टडा ने बताया कि शिविर के अंतर्गत प्रतिदिन प्रात 5:00 बजे ध्यान, 6:00 बजे से अभिषेक शांति धारा, पूजन, 8:00 बजे प्रवचन, 10:00 बजे आहारचर्या दोपहर 12:00 बजे सामायिक, 1:30 बजे इष्टोपदेश का स्वाध्याय शाम 4:00 बजे से 5:00 तक अल्पाहार 5:00 बजे से प्रतिक्रमण 6:00 बजे से जिज्ञासा समाधान 7:00 बजे से आरती भक्ति के बाद स्वाध्याय होगा।
विस्तृत जानकारी देते हुए अजय जैन लंबरदार ने बताया कि शिविरार्थीयो के रुकने की व्यवस्था खुरई रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में की गई है। साथ ही शिविरार्थीयो की आहारचर्या नगर की विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कॉलोनी में श्रद्धालुओं के चौको में संपन्न होगी।
आयोजन स्थल भाग्योदय तीर्थ तक शिविरार्थीयो के आने जाने के लिए परिवहन व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति ने भाग्योदय से नवीन गल्ला मंडी और नवीन गल्ला मंडी से विभिन्न कॉलोनी तक शिविरार्थीयो को बसों के माध्यम से ले जाया जाएगा।
जानकारी देते हुए आवास व्यवस्था प्रभारी साहिल डबडेसरा ने बताया कि अभी तक सागर वासी देश के विभिन्न स्थानों पर शिविर में शामिल होने जाते रहे हैं। यह पहला मौका है जब सागर वासियों को अपने चौके में शिविरार्थीयो को साधु संतों के समान आहार कराने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। दस दिवसीय शिविर को वर्षा कालीन चातुर्मास समिति ने विभिन्न समितियां का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें शिविरार्थीयो की आहार व्यवस्था संयोजक सपन एवं मनीष नायक, टोनी केसली अपनी पूरी टीम के साथ व यातायात व्यवस्था के लिए जय कुमार स्टूडेंट आदि को जिम्मेदारी दी गई है।
शिविर संयोजक ऋषभ जैन बांदरी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन जीने, संयम के साथ, सात्विक भोजन, सामाजिक, व्यवसायिक, व राष्ट्रीय मूल्यों के साथ आत्म कल्याण करने के प्रशिक्षण के लिए शिविर का आयोजन किया जाता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
