तपोभूमि प्रणेता प्रज्ञा सागर महाराज तीन दिवसीय जन्म जयंती महोत्सव का भक्तामर अनुष्ठान के साथ हुआ शुभारंभ

धर्म

तपोभूमि प्रणेता प्रज्ञा सागर महाराज तीन दिवसीय जन्म जयंती महोत्सव का भक्तामर अनुष्ठान के साथ हुआ शुभारंभ
झालरापाटन
तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज जन्म जयंती महोत्सव तीन दिवसीय आयोजन के साथ झालरापाटन में भव्यता के साथ बनाया जा रहा है जिसकाआज दिनांक 30 – 8- 2024 को शुभारंभ हो गया।

 

 

आज भक्तामर अनुष्ठान किया गया इस महा अनुष्ठान में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण का सौभाग्य झालरापाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मनीष चांदवाड को प्राप्त हुआ। यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया की इसमें 108 जोड़े में बैठे और पूरे भक्ति के साथ आनंद लिया| सोधर्म में इंद्र बनने का सौभाग्य
श्री अशोक छाबड़ा, कुबेर इंद्र नेमीचंद जैन एलआईसी, ईसान इंद्र अनमोलजैन बड़ौदा, सानत इंद्र कृष्ण मोहन मंगल, महेंद्र इंद्र श्रीमती मनीषा जैन रतलाम विधान के क्रम में अखंड दीप प्रज्वलित किया गया। अखंड दीप प्रज्ज्वलित श्री संजय कुमार प्रियंका जैन रतलाम ने किया इस महामंडल विधान को राजकुमार जैन बैंक वाले विधि विधान से संपन्न कर रहे हैं।

 

 

 

महामंडल विधान में संगीत की स्वर लहरियां संगीतकार कुलदीप जैन भोपाल एंड पार्टी बिखेर रहे है। तीन दिवसीय आयोजन के क्रम में शनिवार की अनुपम बेला में 31 अगस्त को महामृत्युंजय महामंडल विधान किया जाएगा जिसमें 52 परिवार प्रमुख रूप से इस मंडल विधान में बैठकर धर्म आराधना करेंगे। इसी के साथ रात्रि की बेला में संगीत निशा का आयोजन किया जाएगा।

 

1 सितंबर की बेला में पूज्य गुरुदेव का जन्म महोत्सव बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा इस क्रम में प्रातः बेला में गुरु पूजन की जाएगी साथ ही दोपहर की बेला में गुरुदेव का जन्म महोत्सव मनाते हुए विनयांजलि सभा का आयोजन किया

 

 

जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य गुरुदेव के अनन्य भक्त मध्य प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान मोहन यादव होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार श्रीमती वसुंधरा राजे एवं झालावाड़ सांसद श्रीमान दुष्यंत सिंह रहेंगे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *