रामगंजमंडी नगर का 60 सदस्य दल उत्साह भक्ति के साथ तीर्थ वंदना करते हुए खजुराहो में आचार्य श्री समयसागर महाराज, के दर्शन करते हुए अल सुबह रामगंजमंडी पहुंचा
रामगंजमंडी
सकल दिगंबर जैन समाज रामगंज मंडी द्वारा 23 अगस्त 2024 को 60 सदस्यीय दल रामगंज मंडी से आचार्य श्री समय सागर महाराज के दर्शन विनीत सागर महाराज के दर्शन चंद्रप्रभ सागर महाराज के दर्शन के भाव लिए रवाना हुआ था जो दिनांक 27 अगस्त 2024 प्रातः बेला में रामगंजमंडी नगर पहुंचा।
यात्रियों ने अपना सहयोग प्रदान करते हुए आहार जी तीर्थ में संचालित भोजनशाला में अपना सहयोग प्रदान किया एवं पाठशाला के बच्चों को स्वयं अपने हाथों से भोजन कराया। वही यात्री दल ने द्रोणागिरी तीर्थ की वंदना करते हुए स्वर्णोंदय तीर्थ खजुराहो के दर्शन किए एवं वहां विराजित आचार्य श्री समय सागर महाराज संघ के एवं पूज्य मुनि श्री विनीत सागर महाराज चंद्रप्रभ सागर महाराज के दर्शन कि आचार्य श्री के दर्शन कर सभी यात्री भक्ति में मगन दिखाई दिए यह यात्रा ऐतिहासिक रही यात्री दल ने चांदखेड़ी, बजरंगगढ़, के दर्शन किए एवं चंदेरी में विराजित महासागर महाराज के दर्शन कर उन्हें श्रीफल समर्पित कर रामगंज मंडी आगमन हेतु भी निवेदन किया महाराज श्री ने रामगंज मंडी नगर को अभूतपूर्व आशीर्वाद प्रदान किया। इसी क्रम में खड़े बाबा शांतिनाथ भगवान के थुबोनजी तीर्थ पर भक्तामर आराधना करते हुए यात्रियों ने भक्ति की जो अलौकिक रही।

इस अवसर पर रामगंजमंडी के भक्त समूह को शास्त्र भेंट करने का भी परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। यात्रा के क्रम में यात्री दल ने सागर भाग्योदय तीर्थ में विराजमान निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के दर्शन किए इसी के साथ भक्त समूह को जैसे ही गुरुदेव की झलक मिली भक्त समूह आरती आदि में झूम उठे।
यह माहौल देखते बनता था। जब गुरुदेव ने भक्त समूह को अपने हाथ उठाकर मंगल आशीर्वाद दिया तो जय जयकार होने लगी। सभी गुरु के दर्शन पाकर एवं आशीष पाकर भावुक हो उठे इस यात्रा का कुशल संयोजन श्रीमान नितिन जैन सबदरा, मुकेश जैन ओसारा वाले, नीरज जैन, भूपेंद्र जैन ने किया एवं यात्रा में अपना सहयोग हर्षित जैन ने भी प्रदान किया इन सभी का यात्री समूह की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया और सभी ने उनकी कुशलता और अथक परिश्रम की सराहना की।


वही यात्रा में जिनका भी सहयोग रहा उन सभी का यात्री समूह की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह यात्रा एक महा यात्रा का रूप ले गई। जो ऐतिहासिक रही एवं अविस्मरणीय रही। भक्ति उल्लास की यह यात्रा एक नया अध्याय
रामगंजमंडी नगर के लिए लिख गई जो स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312






