फागी कस्बे में व्यापारी के घर पर पिस्तौल की नोक पर डकैती,आलमारी खुलवाकर ले गए 20 लाख के गहने।

देश
  1. फागी कस्बे में व्यापारी के घर पर पिस्तौल की नोक पर डकैती,आलमारी खुलवाकर ले गए 20 लाख के गहने। H

जयपुर /फागी

फागी कस्बे के गुण सागर कॉलोनी में स्थित सुरेंद्र कुमार जैन पंसारी (व्यापारी) के घर मे रविवार रात्री को सांयकाल 8.30 घुसे डकैतो ने (किराना व्यापारी) घर पर पिस्तौल की नोक पर डकैतों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे व्यापारियो ने गहरा आक्रोश वक्त किया मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया वह डॉग स्क्ययाद के बुलाकर जांच की। व्यापार मंडल महासंघ फागी के प्रवक्ता राजाबाबू गौधा ने बताया कि व्यापार मंडल महासंघ को डकैती की घटना मिलने से समूचे फागी कस्बे में आक्रोश व्याप्त हो गया क्योंकि फागी कस्बे में ऐसी पहली वारदात है ,और सारे कस्बे में भयंकर आक्रोश फैल गया डकैतों ने घर पर अकेली महिलाओं को देखकर कोरियर एजेंट बनकर घर के अंदर प्रवेश किया, अंदर जाकर छोटे से मासूम बच्चे के पिस्तौल लगाकर महिलाओं से तिजोरी की चाबी मांगी ,महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया तो बच्चे को पिस्तौल दिखाकर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, महिलाओं ने डरकर तिजोरी की चाबी दे दी और डकैत 15-20 लाख रुपए के सोने -चांदी के जेवर सहित नकदी तथा अन्य सामान लेकर भाग गए। जल्दी में डकैत मौके पर खुद की एक मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गए, तुरंत ही मोहल्ले वासियों को मालूम पड़ते ही पुलिस में फोन किया गया जिससे जयपुर जिला ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश में एडिशनल एसपी दूदू ,सीओ सर्किल ऑफिसर दूदू, तथा थाना अधिकारी फागी मय जाब्ता के रात को ही वारदात स्थल पर पहुंच गए। देर रात व्यापार व्यापार मंडल महासंघ ने सम्पूर्ण बाजार को बंद करने की घोषणा कर दी। साथ पुलिस के उच्च अधिकारियों को हर हाल में घटना का पर्दाफाश करने के लिये 24 घन्टे का अल्टीमेटम दे दिया आज सोमवार को व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप श्रीमाल की अगुवाई में सभी व्यापारियों ने अपने सारे प्रतिष्ठान बंद रखे और शांति पूर्वक सभी व्यापारी जुलूस के रूप में फागी थाने में पहुंचकर फागी थाना अधिकारी को संबंधित चोरों को पकड़ने तथा चोरी गया हुआ सामान बरामद करवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया ,साथ ही फागी कस्बे में पूर्व में चोरियां हुई उसके लिए भी सभी अधिकारियों को अवगत कराया और सभी चोरियां बरामद करने के लिए निवेदन किया। मौके पर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश में सीओ अशोक चौहान तथा थाना अधिकारी रमेश तंवर ने चोरों को जल्दी पकड़ कर माल बरामद करवाने के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर पूरा फागी व्यापार मंडल महासंघ, फागी के सरपंच ओमप्रकाश खवास, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, पूर्व प्रधान महावीर जैन, फागी के पूर्व सरपंच सीताराम पारीक, ‌ फागी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर प्रधान, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, सुरेंद्र धाभाई,सहित मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ,स्वर्णकार यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी,षोरकर संघ के हनुमान सैन सहित फागी कस्बे के सारे आम जन मौजूद थे।

*राजाबाबु गोधा व्यापार मंडल महासंघ प्रवक्ता फागी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *