विश्व जैन संगठन के पदाधिकारियों ने पंचकुला, हरियाणा में विराजमान जैन आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज से लिया तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ जन आंदोलन के लिए आशीर्वाद, मार्गदर्शन
पंचकुला
आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ से दिल्ली से आए विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन ने गिरनार सहित सभी जैन तीर्थों के संरक्षण हेतु 17 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले देशव्यापी “तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ आंदोलन” की जानकारी देकर आचार्य श्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया।
आचार्य श्री सुबल सागर जी ने गिरनार सहित तीर्थो के संरक्षण हेतु पंचकुला सहित सभी जैन समाज को संगठन द्वारा 17 दिसंबर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान सहित सम्पूर्ण देश में आयोजित होने वाले देशव्यापी आंदोलन में सहयोग करने हेतु मार्गदर्शन करने के साथ गुजरात सरकार और प्रशासन को कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जैन समाज की संवैधानिक मांगों को मानकर समाज के साथ न्याय करने हेतु प्रेरित किया।

पंचकुला जैन मंदिर जी के प्रधान श्री किशोरी लाल जैन, पदाधिकारी श्री प्रदीप जैन, अघोष जैन जी और अजय जैन, रजनीश जैन ने विश्व जैन संगठन के सहकोषाध्यक्ष मयंक जैन, सहमंत्री राजीव जैन के साथ संगठन के सभी सदस्यों का सम्मान किया।

आकाश जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, विश्व जैन संगठन ने बताया की धर्म सभा में पंचकुला, चंडीगढ़ व अन्य स्थानों से आए जैन समाज के पदाधिकारियों ने विश्व जैन संगठन का सहयोग करने की घोषणा की
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
