बड़वानी के गांव में मकान निर्माण के दौरान खुदाई में निकली तीन फीट की जैन प्रतिमा
पानसेमल (बड़वानी).
ग्राम पंचायत आमदा में एक मकान के निर्माण के लिए खोदे जा रहे गड्ढे से प्राचीन जिन प्रतिमा निकली है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि प्रतिमा करीब तीन फीट की है। खुदाई के दौरान प्रतिमा निकालने के बाद आस पास के समाज जन एवं सरपंच सहित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रतिमा जमीन में लेटी हुई स्थिति में मिली है। प्रतिमा पद्मासन अवस्था व ध्यानमुद्रा में दिखाई दे रही है,
मंदिर में रखवाईं गई
नायब तहसीलदार ने बताया प्रतिमा जैन समाज से संबंधित है। पुरातत्व विभाग से प्रमाणीकरण कर ही बता पाएंगे कि प्रतिमा कोने से तीर्थंकर भगवान की है। फिलहाल प्रतिमा नजदीक हनुमान मंदिर में सुरक्षित रखी गई है।
आमदा गांव के उप सरपंच प्रकाश जैन ने बताया प्रतिमा अशोक






सखाराम पंवार के घर से खुदाई के दोरान निकली है। लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे है कि ये महावीर, भगवान आदिनाथ या नेमीनाथ भगवान की प्रतिमा हो सकती है।
राजेश जैन ददू से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
