सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी का 60 सदस्यों का दल खुजराहों तीर्थ की वंदना हेतु हुआ रवाना

धर्म

सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी का 60 सदस्यों का दल खुजराहों तीर्थ की वंदना हेतु हुआ रवाना
रामगंजमंडी
सकल दिगंबर जैन समाज का रामगंजमंडी का 60सदस्यों का दल खुजराहों तीर्थ के दर्शनार्थ हेतु रवाना हुआ। यात्रियों का स्वागत संरक्षक अजीत कुमार सेठी एवं अध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका ने तिलक माला पहनाकर किया।

 

 

वही इस यात्रा की बस को श्रीमान सुरेश कुमार बाबरिया एवम श्रीमती रेखा बाबरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यात्रा के संयोजक नीरज जैन, नितिन जैन सबदरा, भूपेंद्र जैन, मुकेश जैन ने बताया कि यह यात्रा चांदखेड़ी,बजरंगगढ़, थूबोनजी, आहार जी,चंदेरी, आहारजी, ललितपुर, खुजराहो, के दर्शन करेगा जहां पर आचार्य श्री समयसागर महाराज संघ एवं विनीत सागर महाराज, चंद्रप्रभसागर महाराज के दर्शन करते हुए सागर में विराजमान निर्यापक श्रमण मुनिश्री सुधासागर महाराज के दर्शन करेगे।

 

वही चांदखेड़ी तीर्थ पर पहुंचने पर क्षेत्र कमेटी एवम भगवान स्वरूप सिंघल परिवार की और से यात्रियों का स्वागत किया एवं इन्हीं की और से समस्त यात्रियो का स्नेह भोज आहूत किया गया। इस

 

अवसर पर यात्री समूह की और से इनका अभिनंदन एवम स्वागत किया गया
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *