सुभाष जैन सेठी बने श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू के अध्यक्ष

धर्म

सुभाष जैन सेठी बने श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू के अध्यक्ष

काठमांडू
नेपाल काठमांडू के सक्रिय सामाजिक साथी और सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था नेपाल शाखा के अध्यक्ष सुभाष जैन सेठी को सर्व सम्मति से नेपाल देश के एकमात्र जैन मन्दिर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर काठमांडू के अध्यक्ष चुने गए।

 

 एक परिचय सुभाष जैन सेठी 
सुभाष जैन सेठी, राजस्थान में सीकर जिले के खूड़ ग्राम के निवासी है। श्री सेठी,धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और मानव सेवार्थ गतिविधियों में बहुत सक्रियता से कार्य करने की प्रवृत्ति रखते है एवं काठमांडू नेपाल में अंतराष्ट्रीय समरसता मंच में सलाहकार बोर्ड सदस्य भी है। श्री जैन के सामाजिक कार्यक्षेत्र में अनवरत परिश्रम तथा श्रद्धा पूर्वक कार्य करने की शैली बहुत ही सराहनीय है।सुभाष जैन सेठी काठमांडू, नेपाल व भारत में विभिन्न संघ संस्थाओं से जुड़े हुए हैं एव सकल मारवाड़ी समाज में सक्रिय समाजसेवी है।

मन्दिर क्षेत्र के विकास कार्यों और व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए श्री जैन शीघ्र ही एक ऊर्जावान कमेटी का गठन करेंगे। सुभाष जैन को दिगंबर जैन मन्दिर जी काठमांडू के निर्विरोध अध्यक्ष बनाए जाने पर नेपाल व भारत के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों एवं धर्मावलंबियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी ने भी उन्हे फोन कर बधाई प्रेषित की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *