तीर्थ क्षेत्र द्रोणागिरी मार्ग पर लगे हैं गंदगी के ढेर जो स्वच्छ भारत के मिशन पर कड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है

धर्म

तीर्थ क्षेत्र द्रोणागिरी मार्ग पर लगे हैं गंदगी के ढेर जो स्वच्छ भारत के मिशन पर कड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है

द्रोणागिरी
जैन समाज के आस्था का केंद्र बिंदु पावन तीर्थ क्षेत्र द्रोणागिरी जो बड़ामलहरा पंचायत चित्र सेंधवा के अंतर्गत आता है। क्षेत्र के मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसी मुख्य मार्ग के द्वारा द्रोणागिरी तीर्थ क्षेत्र के दर्शन हेतु जाया जाता है। जहां कचरे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जो अनेक रोगों को आमंत्रण देता है। साथ इसी मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है।

यहां के ग्राम वासियों का कहना है कि बस स्टैंड आम रास्ते पर भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि यहां के सरपंच और सचिव सफाई के विषय में लापरवाही करते हैं।

 

सफाई ना होने से यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है एवं यह स्वच्छ भारत मिशन पर कड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यदि इस पर कार्य नहीं किया गया तो यह अनेक बीमारियों का आमंत्रण देता है।

ग्राम पंचायत के सफाई को लेकर बेरुखी के कारण संपूर्ण भारतवर्ष से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गंदगी के कारण कई तरह के रोगों से लोग ग्रसित हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ग्रामीण जन विशेषकर बुजुर्ग अधिक संख्या में अनेक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा इस पर कार्यवाही करते हुए इसकी साफ-सफाई की जवाबदेही लेते हुए सफाई मित्र की नियुक्ति भी किए गए हैं। लेकिन कर्मचारी और अधिकारी इस पर बेरुखी दिखा रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण जन का कहना है कि कई मर्तबा सरपंच, सचिव एवं अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गई है। लेकिन यहां की पंचायत द्वारा अभी तक गांव की वह मुख्य मार्गों की सफाई के प्रति कोई कार्य नहीं किया गया है। यह वह मार्ग है यहां से धुवारा, बड़ागांव, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर आदि प्रमुख नगरों के सैकड़ों यात्री प्रतिदिन गुजरते हैं। यहां पर अक्सर यात्रियों का जमावड़ा बना रहता है। लेकिन फिर भी ग्राम पंचायत अपनी अकर्मण्यता का परिचय देती है।

आखिर कौन है इसके जिम्मेदार

इस विषय पर क्या कहा जाए यह पावन तीर्थ जैन समाज का सबसे बड़ा तीर्थ क्षेत्रों में एक है लेकिन यहां आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई सुविधा ग्राम पंचायत द्वारा मुहैया नहीं कराई जाती है। जो जैन समाज के प्रति ग्राम पंचायत की बेरुखी को दर्शाता है। आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो उसके लिए यहां की पंचायत को नियमित सफाई के ऊपर ध्यान देना चाहिए जिससे यहां आने वाले यात्री एक अच्छा संदेश लेकर जाएं। ग्राम पंचायत को इसको लेकर ठोस कदम उठाना चाहिए। यह स्वच्छ भारत के मिशन को धूमिल करता हुआ प्रतीत होता है। इस पर जनपद पंचायत बड़ा मलहरा सीईओ मजहर अली का कहना है कि मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है मैं तत्काल प्रभाव से इस बिंदु पर सचिन से बात करता हूं और जल्द ही ग्राम पंचायत में सफाई करवाई जाएगी।

संकलित जानकारी
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *