धन का सदुपयोग करें दुरूपयोग नहीं पवित्रमति माताजी
नौगामा
परम पूज्या आर्यिका 105विज्ञानमति माताजी की शिष्या आर्यिका 105 पवित्रमति माताजी का मंगल चतुर्मास चल रहा है आज माताजी के सानिध्य में विशेष शांति धारा अभिषेक आदिनाथ मंदिर में हुई अभिषेक के बाद माताजी का मंगल प्रवचन हुआ माताजी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे12 भावना, आलोचना पाठ एवं वैराग्य भावना, पर मंगल प्रवचन होता है।
आज प्रातः माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में 36 आकड़ा नहीं 63 काआंकड़ा होना चाहिए जीवन आसानी से कट जाएगा जीवन में सदैव प्रत्येक के साथ प्रेम भाव से व्यवहार करें क्रोध आदि नहीं करें क्रोध करेंगे तो कलह बढ़ेगा उन्होंने कहा कि आजकल युवा पीढ़ी इन पाश्यात सभ्यता के कारण भटक रही है माता-पिता की सेवा करने से दूर भाग रही है रही है एवं बुरे व्यसन मैं लिफ्त है जीवन बर्बाद कर रही है इसीलिए घर परिवार में शुरू से ही बच्चों को संस्कार बन बनना चाहिए।



आज प्रवचन के समय मध्य प्रदेश से पधारे हुए यात्रियों का श्री दिगंबर जैन समाज नौगामा द्वारा चातुर्मास अध्यक्ष निलेश जैन राजेंद्र गांधी नरेश जैन मुकेश गांधी रमेश चंद्र गांधी विपुल पंचोली द्वारा दुपट्टा उड़ा कर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया, यात्रियों द्वारा माताजी को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
चातुर्मास में प्रतिदिन युवा वर्ग की क्लास दोपहर में महिला वर्ग एवं शाम को जैन पाठशाला के बच्चों अध्ययन करवाया जाता है इस अवसर पर जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि आगमी में 11 तारीख को मुकुट सप्तमी का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा उस दिन प्रातः विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद सम्मेद शिखर विधान का आयोजन होगा अष्ट द्रव्य के थाल सजाकर वाद्य यंत्रों की मधुर स्वरों के साथ अर्ध चढ़ाए जाएंगे एवं 15 अगस्त को माताजी का मंगल प्रवचन सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर होगा जिसका शीर्षक है बच्चों में संस्कार उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी द्वारा दी गई।
सुरेशचंद्र गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
