“जाग उठी आस्था” लघु नाटिका का हुआ मंचन श्रवण कुमार बन उठाई गणिनी गुरु माँ विशुद्धमति माताजी की की डोली
एटा
पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर से प्रातः 8 बजे भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री विशुद्धमती माता जी को श्रीफल सर्मपित कर चुनमुन झांकी मंडल की टीम ने श्रवण कुमार बन माता जी को डोली में लेकर ग्रीन गार्डन स्थल पहुंचे, बड़ा अद्भुत नजारा था ,जय जयकारों के साथ रास्ते में जगह जगह भक्तों ने माता जी की आरती उतारी,
11 वें गणधर वलय स्रोत सेमिनार में भारत गौरव ग्वालियर तिलक गणिनी आर्यिका105 श्री विशुद्धमति माताजी ने सभी शिविरार्थियों को अपने मंगल उद्बोधन के माध्यम से बताया कि संसार मार्ग को दुनिया भोग रही है अब त्याग मार्ग पर चलने का वक्त आया है मनुष्य जन्म पाया है तो इसे सार्थक करो, आप सभी भव्य आत्मायें हैं जो सेमिनार में इस महास्तोत्र को पढ़ने आते हो जिस ज्ञान को पाने की भावना से आप पढ़ने आ रहे हैं वह मात्र शब्दों में न रह जाए यह पढ़ाई आपके जीवन में उतर जाना चाहिए,अनेकों ऋद्धियों से विभूषित गणधर स्वामी तीर्थंकर प्रभु के समान है समवशरण में तीर्थंकर प्रभु की वाणी को झेलते हैं इन ऋषियों की स्तुति और गुणगान करने से तुम्हारे अशुभ कर्मों की निर्जरा होगी पुण्य का आश्रव होगा जीवन से समस्याएं हमेशा हमेशा के लिए विदा हो जाएंगी, इसलिए प्रतिदिन कम से कम 6 माह तक इस स्तोत्र को श्रद्धापूर्वक अवश्य पढ़े,
विशेष रूप से नवरात्रि के दिनों में इस स्तोत्र को पढ़ने का महालाभ और अचिंत्य फल प्राप्त होता है! प्रज्ञा पद्मिनीपट्ट गणिनी सेमिनार संयोजिका आर्यिका 105 श्री विज्ञमति माताजी ने शिवरार्थियों को बताया कि गणधर स्वामी केवल ज्ञान होने तक केवल रिद्धि से अछूते रहते हैं गुरुओं की गाथा को कैसे भी किसी भी माध्यम से गाया जाए वह कम ही है, चार घातिया रूपी शत्रुओं को जीतने वाले श्री जिनेंद्र भगवान है , ज्ञान के दो सोपान है मति ज्ञानऔर श्रुत ज्ञान जिसके माध्यम से यह आत्मा केवल ज्ञान प्राप्त करती है!







सेमिनार शुरू होने से पूर्व दीप प्रज्वलन श्री दिगंबर जैन वीर मंडल के पदाधिकारी एवं ब्र० सुमन जैन सुनीता जैन ने किया, गुरु मां का पाद प्रक्षालन श्री सन्मति सागर सेवा समिति परिवार ने किया, वर्तमान समय में धर्म से विमुख होती नई पीढ़ी को दिशा निर्देश देती हुई चुनमुन झांकी मंडल की अद्भुत प्रस्तुति “जाग उठी आस्था” का मंचन किया गया जिसमें मुख्य भूमिका बंटी जैन पापुलर ने निभाई, जीवंत प्रस्तुति को देख सभी की आंखें नम हो गई , मंचन में नीरज जैन कूकी के पार्श्व स्वर को सभी ने सराहा, मास्टर दक्ष जैन ,एवं चुनमुन झांकी मंडल के सभी पदाधिकारियों को गुरु मां का विशेष आशीर्वाद मिला! सन्मति सागर सेवा समिति के सभी सदस्यों को उनके विशेष योगदान हेतु विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा सम्मानित किया गया!

इस अवसर पर श्रीमान कैलाश चंद जैन कोटा, नरेश जैन ग्वालियर, एटा सदर विधायक श्रीमान विपिन वर्मा ,डेविड प्रेमलता वर्मा ,डॉक्टर उत्सव जैन ,डॉक्टर प्रिया जैन, डॉक्टर रूपा जैन श्री सर्वेश जैन वीरपुर सुन्नेश जैन, प्रशांत जैन, विकास जैन, अंकित जैन, विशाल मोनी, सुधीर धारी ,मोना जैन ,अंकुर जैन निक्की जैन ,अमित जैन, सुनील जैन, राजा जैन ,अंशुल बर्धमान, श्रीमती जिनवाणी जैन, रिंकी जैन, रितिका जैन, बबिता जैन,सुशीला जैन, नीलम जैन, उषा जैन प्रीति जैन इंदु जैन, उद्देश्य जैन, मोहित रानू,सौरभ जैन, आयुष जैन ,विवेक जैन ,आदि उपस्थित थे!
बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
