विषयों का संताप होता है कष्टकारी “पट्ट गणिनीआर्यिका विज्ञमती माता जी
एटा
शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में ग्यारहवें गणधर वलय स्रोत सेमिनार में प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका105 श्री विज्ञमती माताजी ने गणधर वलय स्तोत्र के 11 वें और अंतिम काव्य के माध्यम से शिविरार्थियों को बताया जो भव्य जीव विशुद्ध मन से गणधर मंत्र को पढ़ता और ऋद्धि मंत्रों को जपता है उसको पुण्य कर्मों का आश्रव होता है पाप कर्मों की निर्जरा होती है उसे विष आदि से होने वाले रोग, भूत प्रेत, बाधा आदि नष्ट हो जाती है
स्वप्न में शुभ अशुभ दिखाई देते हैं और वह अंत समय में समाधि मरण को प्राप्त होता है! उन्होंने बताया व्यसन के साथ वासनाओं को छोड़ने वाले महा तपधारी हुआ करते हैं शत्रुओं पर विजय प्राप्त करनी हो तो सेना की जरूरत पड़ती है कर्म शत्रुओं पर विजय प्राप्त के लिए चित्त की एकाग्रता बनानी पड़ती है, कोई मित्र शत्रु है नहीं पर यदि मन में मैल है तो मित्र भी शत्रु लगता है मन में कलुषता है तो चंद्रमा की शीतल चांदनी में भी सुख चैन नहीं मिलता है, पात्र की गर्माहट से द्रव्य गर्म हो जाता है वह योगी जिन्होंने मोक्ष मार्ग को स्वीकार किया है वह पहले देह को तपाते हैं, एक ज्ञान की डोरी है एक चरित्र की डोरी है श्रद्धान की डोरी से ज्ञान को तपाया जा रहा है अनेकांत से द्रव्य की शुद्धि होगी, दिगंबर साधु संयमी से आहार ग्रहण करते हैं !करोड़ों स्वर्ण मुद्राओं से बढ़कर है एक बार सामायिक
करना उस महाविज्ञानी का एक ही उद्देश्य है कि मेरा अंधकार समाप्त हो जाए, विषयों का संताप कष्टकारी होता है सूर्य जैसी तपन से करोड़ों गुनी तपन विषय वासना होती है, अज्ञानी शोक में डूबता है ज्ञानी स्वरूप में डूबता है!
जानकारी देते हुए बबिता जैन एटा ने बताया कि संघस्थ आर्यिका विजितमती माता जी, विकर्षमती माता जी क्षुल्लिका विपुल मती


माता जी,बह्मचारिणी अदिति दीदी, प्रियंका दीदी,झिलमिल दीदी, गुरु माँ के साथ मंच पर आसीन थीं,जिनवाणी मां की स्तुति ,गुरु मां की वंदना के पश्चात श्रीमती कांता जैन ,नितिन ज्वेलर्स ,रॉबिन जैन को उनके विशेष योगदान हेतु विशुद्ध भक्त परिवार के सदस्यों द्वारा
सम्मानित किया गया! आरोही जैन मायरा जैन, सौरभीजैन, काव्या जैन ने संस्कृत के काव्य कंठस्थ कर सुनाएं एवं स्तोत्र के संबंधित उत्तर बताने वालों को सन्मति सागर सेवा समिति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए, सुरक्षा व्यवस्था श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा की गयी, केशव एंड पार्टी भोपाल की सुमधुर स्वर लहरियों से पूरा पंडाल भक्ति में सराबोर हो गया
,इस अवसर पर श्रीमान योगेश जैन,पंकज जैन,संजय जैन,गौरव जैन, सौरभ जैन,देवेन्द्र जैन, मुनेन्द्र जैन,अशोक जैन, अन्नू जैन,गजेन्द्र जैन, अनिल ज्वैलर्स,विजय जैन,गौरव जैन, आदित्य और योगेश जैन भोपाल,उद्देश्य जैन,अमन जैन, डा०रुपा जैन,श्रीमती राजकुमारी जैन, श्वेता जैन, रजनी जैन, स्वीटी जैन,वीनेश जैन,रीना जैन, पल्लवी जैन,समता जैन,भारती जैन,प्रतिभा जैन, सुनीता जैन,सुव्रताजैन, नेहा जैन, सोना जैन, टिया जैन आदि सैकड़ों की संख्या में शिविरार्थी उपस्थित थे!
बबीता जैन एटा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
