गाजे बाजो के साथ पवित्रमति माताजी संघ का भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

गाजे बाजो के साथ पवित्रमति माताजी संघ का भव्य मंगल प्रवेश नौगामा
परम पूज्य 105 आयिका विज्ञानमति माताजी की शिष्या पवित्रमति माताजी गरिमा मति माताजी करण मति माताजी का आज चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ प्रातः पिंडारमा नगर से विशाल जन समूह के साथ माताजी का मंगल विहार हुआ नौगामा नगर के अस्पताल चौराहे से माता जी का बैंड बाजो के साथ महिला मंडल बहु मंडल की महिलाएं मंगल कलश लिए हुए जैन पाठशाला के छात्र जैन धर्म ध्वज पचरंगी झंडा एवं हाथों में स्वागत की तकतिया लिये जैन पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों का बैंड के मधुर स्वर लहरों के साथ अगवानी की गई।

 

 

 

इस अवसर पर जयपुर से पधारे हुए लॉन्ग मैन आकर्षण का केंद्र था विशाल शोभायात्रा 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर पहुंची जहां पर माताजी द्वारा भगवान के दर्शन किए गए इस अवसर पर संपूर्ण नगर में तोरण द्वार सजाए गए थे घरों के बाहर रंगोलिया बनाई गई थी महिलाए केसरिया वस्त्रो में एवं पुरुष सफेद वस्त्रो में शोभा यात्रा में चल रहे थे महिलाएं मंगल गीत गा रही थी संपूर्ण नगर में खुशियों का माहौल था अन्यत्र समाज द्वारा हाथ जोड़कर अभिवादन किया जा रहा था महिलाएं गरबा नृत्य करते हुए शोभायात्रा आदिनाथ मंदिर पहुंची जहां पर विशाल पंडाल में माता जी का आगमन हुआ

 

इस अवसर पर बाहर से पधारे हुए एवं पाटीदार समाज वैष्णव समाज ब्राह्मण समाज सुथार समाज द्वारा आचार्य श्री की तस्वीर का अनावरण किया इस अवसर पर श्री समाज नौगामा एवं वैष्णव समाज द्वारा माताजी ने श्रीफ़ल भेंट किया गया इस अवसर पर माता जी को रमनलाल नानावटी सुभाष नानावटी वीना दीदी परिवार की ओर से शास्त्र भेंट किए गए बाहर से पधारे हुए अतिथियों का चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष निलेश पिडारमिया उपाध्यक्ष राजेंद्र गांधी, नरेश पिडारमिया नवयुक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी द्वारा दुपट्टा पहनाकर तिलक लगाकर सम्मान किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर माताजी ने कहा कि भाग्य वालों को ही चातुर्मास मिलता है नौगामा नगर का अहो भाग्य है कि इस वर्ष चातुर्मास का लाभ मिला इन चार माह में सभी को धर्म लाभ लेना है खासकर युवाओं को प्रतिदिन क्लास में आना है नौगामा नगर के बड़े बाबा आदिनाथ भगवान का अतिशय है कि नौगामा नगर मैं आज पुनः दर्शन हो गए इस अवसर पर घोषणा की गई की दिनांक 22 जुलाई को प्रातः विधान एवं दोपहर को मंगल कलश स्थापना का कार्यक्रम होगा कार्यक्रम में अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं का आगमन होगा आभार जैन समाज कोषाध्यक्ष

 

रमनलाल द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी एवं भरत पंचोरी द्वारा किया गया

सुरेशचंद्र गांधी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *