सुधासागर महाराज 15 जुलाई को मोराजी में*

धर्म

सुधासागर महाराज 15 जुलाई को मोराजी में*
सागर/आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री समय सागर महाराज कुंडलपुर से विहार करते हुए खजुराहो जा रहे हैं 17 जुलाई को संघ का मंगल प्रवेश श्री स्वर्णोदय जैन तीर्थ क्षेत्र खजुराहो जिला छतरपुर में दोपहर 3 बजे होगा। संघ में 15 मुनि महाराज और 9 क्षुल्लकजी है।

 

 

मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया 14 जुलाई को आचार्य संघ की आहारचर्या सलैया ग्राम में हुई। ज्येष्ट शिष्य निर्यापक मुनिश्री योग सागर महाराज का 14 पिच्छी के साथ वर्षायोग चातुर्मास रहली में स्थित जैन तीर्थ क्षेत्र पटनागंज में होगा। मुनि संघ का विहार बंडा से भडराना के लिए हुआ

 

 

15 जुलाई को आहारचर्या शाहपुर में होगी। गढाकोटा के रास्ते मुनिसंघ के 17 जुलाई को रहली पहुंचने की संभावना है इस समय सागर जिले में निर्यापक मुनिश्री नियम सागर महाराज टडा से सिलवानी पहुंचे वहाँ पर मुनि श्री निर्णय सागर महाराज ने मुनि संघ की आगवानी की, मुनि संघ विदिशा जा रहा हैं।

 

 

 

निर्यापक मुनि श्री सुधा सागर महाराज सागर में विराजमान है। मंगलगिरी में 4 दिन का प्रवास होने के बाद 15 जुलाई को सुधासागर महाराज सुबह 7 बजे मोराजी बड़ा बाजार पहुंचेंगे जहाँ पर भव्य आगवानी होगी। मुनिश्री निरंजन सागर महाराज का विहार गौशाला सागर से राहतगढ की ओर हुआ। पांच घंटे में मुनिश्री ने 31 किमी का पैदल विहार किया।

 

वर्षायोग चातुर्मास के लिए आर्यिका अंतरमति माताजी (7 पिच्छी) का विहार बेगमगंज के लिए और आर्यिका उद्योतमति माताजी (3 पिच्छी) ससंघ का विहार जरूआखेडा के लिए चल रहा है 14 जुलाई को दोनों आर्यिका संघ नेहानगर पहुंचे जहां पर रात्रि विश्राम हो रहा है। आर्यिका संघ सुबह सुभाषनगर या भाग्योदय तीर्थ पहुंचेगा जहां पर आहारचर्या संभावित है।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *