गिरनार जी तीर्थ क्षेत्र का कण कण पूजनीय है साकारमति माताजी

धर्म

गिरनार जी तीर्थ क्षेत्र का कण कण पूजनीय है साकारमति माताजी
जबेरा
आर्यिका 105 साकारमति माताजी सानिध्य में भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के अंतर्गत भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। इस अवसर पर आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज का पूजन किया गया। एवं निर्वाणकांड बोलते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।

 

 

इस अवसर पर गुरु मां के मंगल प्रवचन का लाभ भी भक्तों को मिला पूज्य माताजी ने भगवान के मोक्ष कल्याणक का महत्व बताया उन्होंने कहा कि आज ही के दिन आषाढ़ शुक्ल सप्तमी के दिन भगवान नेमिनाथ को शाश्वत तीर्थ क्षेत्र गिरनार जी की पांचवी टॉक से मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इसलिए हमें गिरनार जी तीर्थ क्षेत्र का कण कण पूजनीय है।

 

 

 

 

माताजी ने कहा कि हम चार गतियो की 84 लाख योनियों में अनादि काल से भटक रहे हैं हमें अपनी आत्मा का कल्याण कर जन्म

 

 

जन्मांतर से मुक्ति का प्रयास करना चाहिए। साथ ही अपने कल्याण के साथ अन्य जीवों का कल्याण हो ऐसा सदेव कार्य करना चाहिए।

 

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के बारे में बोलते हुए माताजी ने कहा कि आचार्य विद्यासागर मुनिराज ने अपना कल्याण तो किया ही साथ ही अनेक जीवों को अपने कल्याण का मार्ग बात कर धन्य हो गए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *