*कर्रापुर में 10 दिसंबर से पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन*

धर्म

*कर्रापुर में 10 दिसंबर से पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन*
सागर/

 

समीपस्थ ग्राम कर्रापुर में नवनिर्मित जिनालय का श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 10 से 16 दिसंबर तक निर्यापक मुनि श्री समयसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में होगा।

 

 

 

मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि कर्रापुर सकल दिगंबर जैन समाज के सभी सदस्यों ने शिरपुर पहुंचकर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को श्रीफल समर्पित कर पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के लिए मुनि संघ देने का निवेदन किया था। कर्रापुर का जिनालय बनकर तैयार है आचार्य भगवान ने बंडा में विराजमान मुनि श्री समयसागर महाराज के सानिध्य में कर्रापुर का पंचकल्याणक कराने का आशीर्वाद पूरी जैन समाज को दिया है। कर्रापुर पंचकल्याणक प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा होंगे।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *