शाकाहारी एवं ताजा भोजन करने से शरीर स्वस्थ रहता है दुर्लभ सागर महाराज
नोहटा
मुनिश्री 108 दुर्लभ सागर महाराज एवं श्री निर्भय सागर महाराज सानिध्य सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा निशुल्क स्वस्थ शरीर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर मयूर जैन, डॉ विमल जैन, डॉक्टर सौरभ, डॉक्टर लोरी जैन के द्वारा होम्योपैथी, एक्यूप्रेशर, फिजियोथैरेपिस्ट के 230 मरीजों की जांच परीक्षण कर निशुल्क दवाई वितरित की गई।
इस अवसर पर बोलते हुए महाराज श्री दुर्लभ सागर महाराज ने शाकाहारी एवं ताजा भोजन करने की बात करते हुए शारीरिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में बताया महाराज श्री ने कहा कि शाकाहारी एवं ताजा भोजन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
यू
उन्होंने कहा कि दोपहर एवं देर रात तक भोजन न करें। थाने में हरी सब्जियां एवं वनस्पतियों को शामिल करें। सुबह से उठकर नित्य योग करें जो अनेक रोगों की दवा के रूप में असर करता है। सर्वाधिक पानी पिए एवं हमेशा प्रसन्न रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
