कुडलपुर में होने वाली गजरथ फेरी में पटनागंज रहली का होगा रथ

धर्म

कुडलपुर में होने वाली गजरथ फेरी में पटनागंज रहली का होगा रथ
कुडलपुर
समस्त जगत में आज जिस क्षेत्र की चर्चा चारो और हो रही है वह है सिद्धक्षेत्र कुडलपुर जहा अभूतपूर्व पंचकल्याणक महोत्सव हो रहा है जो समस्त जगत में एक नई ऊर्जा को दे रहा है। वही बुधवार को इस आयोजन का समापन होगा जिसमे भव्य गजरथ फेरी होगी। इसमे अतिशय क्षेत्र रहली पटनागंज का रथ आकर्षण का केंद्र होगा। इस रथ में विशेष बात यह है कि इसमें मिट्टी से निर्मित ऐरावत हाथी नजर आएगे। यह आकर्षक रथ तैयार हो रहा है। वह रंग रोगन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
रथ का इतिहास
आपको बता दे यह रथ 150 से अधिक गजरथ में सम्मलित हो चुका है। मिली जानकारी अनुसार यह रथ 1969 में सुनार नदी के दुनय में हुए गजरथ के भक्तो द्वारा इसका निर्माण करवाया गया था। वही 2015 में रहली के चाँदपुर रोड पर हुए महोत्सव की बेला में रथ को तैयार कर मिट्टी के ऐरावत हाथी बनाए गए। जानकारी देते हुए रहली समाज अध्यक्ष सुशील जैन कहते है यह रथ 150 से अधिक आयोजनों में जा चुका है। यह माना जाए तो यह किसी कीर्तिमान से कम नही आका जा सकता।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *