रुठियाई दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 12 से पहले दिन निकलेगी घटयात्रा, अभिषेक और शांतिधारा, महाआरती भी होगी
रुठियाई
।श्री 1008 मुनिसूव्रतनाथ भगवान मंगलोदय तीर्थ रुठियाई दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 12 एवं 13अप्रैल को मनाया जाएगा।आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज और निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज क़े आशीर्वाद से आयोजन होगा। प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के कुशल निर्देशन में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया है।12अप्रैल को घटयात्रा, मंडप शुद्धि, वेदी शुद्धि, ध्वजारोहण, पात्र शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा होगी। शाम 6 बजे से महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।13 अप्रेल को अभिषेक पूजन विधान एवं भगवान वेदी पर विराजमान होंगे
जैन मिलन अध्यक्ष अमित जैन सेंकी ने बताया है धार्मिक आयोजन दिनांक 12 अप्रैल को प्रातः 11.30 बजे म.प्र.शासन के पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ के लोकप्रिय युवा विधायक श्री जयवर्धन सिंह धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। जैन समाज रुठियाई द्वारा आपका सम्मान किया जायेगा।दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में राघौगढ़, गुना, आरोंन, धरनावदा, एन एफ एल विजयपुर, साडा कालौनी, आवन,कुंभराज, बीनागंज, जामनेर के धर्मावलंबी सम्मिलित होंगे।
जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन . ने सभी से आयोजन में पधारने का आग्रह किया है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी
