दो गांवों में निकली महाशिवरात्रि की रैली*

धर्म

*दो गांवों में निकली महाशिवरात्रि की रैली*
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के रावली, और पीपाखेड़ी गांव में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा कई दिनों पूर्व से ही महाशिवरात्रि मनाना शुरू कर दिया। जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों ने निराकार परमपिता परमात्मा शिव का संदेश दिया। 200 से भी अधिक लोगों को संदेश पत्र बांटे और परमात्मा शिव का झंडा फहराया। महाशिवरात्रि का महत्व बताते हुए रामगंजमंडी केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शीतल ने कहा कि “कलयुग रूपी रात्रि को समाप्त कर नई स्वर्णिम दुनिया की स्थापना करने हेतु परमात्मा शिव इस धरती पर आ चुके है और सृष्टि के नवसृजन का कार्य कर रहे हैं।

 

 

जिसके लिए हमें भी उनका सहयोगी बनना है”। रैली में 100 से भी अधिक लोगों ने बड़े उमंग उत्साह के साथ भाग लिया। भोलेनाथ की सुंदर झांकी सजाई और पूरे गांव में नारे लगाते इस रैली ने खूब धूम मचाई।

रैली में माताओं बहनों ने सर पर कलश, हाथों में परमात्मा शिव की ध्वजा, और जीवन को प्रेरणा देने वाले स्लोगन लिए हुए चारों तरफ परमात्म संदेश दिया।

 

इतना ही नहीं रैली में सात दिवसीय राजयोग की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

और इसके साथ नशा मुक्ति का संदेश देकर लोगों को जागरूक भी किया।रैली का नेतृत्व ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किया गया पंक्तिबद्ध तरीके से रैली निकाली गई। आखिर में सभी को प्रसाद बांटकर रैली का समापन हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *