आर्यिका विभाश्री माताजी का दीक्षा जयंती समारोह 20 को समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर

धर्म

आर्यिका विभाश्री माताजी का दीक्षा जयंती समारोह 20 को
समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर
गणिनी आर्यिका संगम मति माताजी को श्रीफल भेट
निवाई
निवाई सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका संगम मति माताजी के सानिध्य में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी का रविवार को दीक्षा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि समारोह को लेकर शुक्रवार को कमेटी के सुशील जैन विष्णु बोहरा पारस पराणा कजोड़मल जैन महेन्द्र चंवरिया त्रिलोक रजवास विमल जौंला धर्मचन्द चंवरिया सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सन्त निवास नसियां जैन मंदिर पर विराजमान गणिनी आर्यिका संगम मति माताजी के यहां जाकर जयकारों से श्री फल चडा़कर समारोह में सानिध्य प्राप्त करने के लिए निवेदन किया जिसमें माताजी ने स्वीकृति प्रदान की। सुनील भाणजा ने बताया कि समारोह को लेकर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। जिसमें कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। जौंला ने बताया कि आर्यिका विभाश्री माताजी के 28 वें दीक्षा जयंती समारोह को गुरु उपकार दिवस के रूप में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीक्षा समारोह के दौरान रविवार को अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें रविवार की सुबह 108 कलशों से अभिषेक किए जाएंगे। कार्यक्रम में सहस्त्रनाम शांतिधारा, नित्य पूजन के साथ जिनगुण सम्पत्ति विधान,का आयोजन किया जाएगा। जौंला ने बताया कि महोत्सव के दौरान संगीतकार अजीत पांडया कुचामन के द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का मंच संचालन बसन्त जैन किशनगड़ द्वारा किया जाएगा। समारोह के तहत विभाश्री माताजी की 108 दीपकों से आरती एवं भक्तामर के पाठ आयोजित किए जाएंगे।

श्रीफल भेंट करते भक्त गण

संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *