मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का 58बा जन्म दिवस सपूर्ण विदिशा जिले में लगभग पांच हजार आठ सौ पौधों को रोपित कर मनाया गया
विदिशाः
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के परम साधक शिष्य गुणायतन एवं भावनायोग,शंकासमाधान के जनक मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज का 58 बां अवतरण दिवस संपूर्ण विदिशा जिले में पोधा रोपकर किया गया
दयोदय महासंघ एवं विदिशा जिला जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया पौधरोपण की शुरुआत नगर के जैन महाविद्यालय, दयोदय गौ शाला,इंजीनियरिंग महाविद्यालय,शीतलधाम, तथा विभिन्न स्कूल कब्रिस्तान, एवं नदी के किनारे तथा औधोगिक क्षेत्र के प्रागंण मंगलम् पेट्रो केमिकल्स, तथा विद्यासागर वी एड महाविद्यालय पर जैन गुरवर सेवासमिति, जैन मिलन, लायन्स क्लव, ई को फ्रेंड माधव उद्यान, जैन इंजीनियरिंग समूह,जैन शोसल समूह, विदिशा इन्टर नेशनल स्कूल, ओलमपंस हाई स्कूल,शांतिनिकेतन हाई स्कूल महिला जैन मिलन, शीतल महिला मंडल, अरिहंत विहार मंदिर समिति ने मंदिर प्रांगण में, मुनिराज सेवासमिति, वर्षाना हाई सेकैडरीस्कुल,सेंपियटस स्कूल, न्यू जैन हायरसेकंडरी, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों नेआज पौधा रोपण किया।
प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया इस अवसर पर विदिशा सेवा समिति ने जो कि गरीबों को प्रतिदिन भोजन कराती है उन्होंने मुनि श्री के अवतरण दिवस पर विशेष भोजन मिष्ठान वितरण कच्छी जैन भवन पर अतुलशाह के निर्देशन में कराया
प्रवक्ता जैन ने बताया संपूर्ण विदिशा रायसेन जिले की तहसीलों में भी समाजसेवी पंकज जैन एवं गौशाला प्रवंधक आकाश जैन के प्रयास से सांची, गंजबासौदा, सिरोंज आदि स्थानों पर पौधे रोपण का कार्य किया गया है।आज तो शुरुआत है यह मानसून के साथ साथ अनवरत जारी रहेगा इस अवसर पर जब मुनि श्री से इस बाबत प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा कि मानसून आ गया है आप लोग संगठित होकर सरकार और मीडिया के साथ मिलकर संपूर्ण भारत में वृक्षारोपण का कार्य करेंगे तो यह धरती के लिये बहुत बड़ा उपकार होगा। रहा सवाल मेरेअवतरण दिवस का तो मेरा अबतरण तो महावीर जयंति 1988 को पूज्य गुरूदेव के हाथों से हुआ था,आप लोग जिस अवतरण की बात कर रहे हो अगर वो होता तो आज में नहीं होता लेकिन विदिशा के भक्तों ने मिलकर पौधारोपण करने का जो संकल्प लिया है उसके लिये मेरा आशीर्वाद है।
यदि समस्त भारत के युवा इस रुप में गुरूभक्ति का परिचय दैना चाहते हो तो में भी पर्यावरण की शुद्धि के लिये इस अबसर पर सभी को आशीर्वाद प्रदान करता हूं, यदि इसी निमित्त के चलते यदि आप लोग एक दूसरे को प्रेरित करते हुये 58000 क्या एक लाख वृक्ष भी पूरे भारत में लगाऐंगे तो उसके लिये मेरा आशीर्वाद है।यह पूरे संसार को पर्यावरण के प्रति एक संदेश जाऐगा, आप सभी लोग संगठित होकर सरकार और मीडिया के साथ मिलकर के यदि ऐसा करेंगे तो यह धरती के लिये बहुत बड़ा उपकार होगा।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
