*सेठी कॉलोनी जयपुर में हुआ गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश*
जयपुर
प. पू. भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश श्री दिगम्बर जैन मंदिर सेठी कॉलोनी जयपुर में हुआ। माताजी की आगवानी में सकल समाज पलक पावडे बिछाकर खड़ी थी। घर-घर में गुरूमाँ के पाद प्रक्षालन एवं आरती करने का सौभाग्य श्रावकों ने प्राप्त किया। मंदिर जी में देव दर्शन के पश्चात धर्म सभा का आयोजन हुआ। मंगलाचरण एवं अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
पूज्य माताजी ने श्रद्धालुओं को प्रवचनामृत का पान कराते हुए कहा – संतों का नगरी में आगमन होने से जन-जन के पापों का नाश एवं पुण्य का प्रकाश होने में कारण है। संसारी प्राणी संसार में असली धर्म का अनुभव नहीं कर पाता , जो गुरु के चरणों में रहने-उठने-
बैठने से आसानी से कर लेता है। अमंगल मय जीवन को मंगल बना पाता है। अपने मंगलमय जीवन का उत्कर्ष साधु होते है। इन्हीं के चरणों में साक्षात मुक्ति का वास होता है।
