आचार्य श्री 108 शांतिसागर महाराज की परंपरा के अनेक आचार्यों के व शिष्यों के दीक्षा दिवस, समाधि दिवस और जन्मदिवस फरवरी माह में आते हैं उनका संक्षिप्त परिचय एवं विवरण

श्री शांति वीर शिव धर्म अजीत वर्धमान सुरीभ्यो नमः
माह फरवरी जो कि माघ शुक्ला ग्यारस से फागुन शुक्ला नवमी तक है यह फरवरी माह बहुत ही स्वर्णिम माह है।
जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि यह फरवरी माह में प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री 108 शांतिसागर जी महाराज की परंपरा के अनेक आचार्यों के, शिष्यों के दीक्षा दिवस ,समाधि दिवस और जन्मदिवस आते हैं ।आइए संक्षिप्त परिचय के माध्यम से हम सभी आचार्यों का क्रमशः गुणा नुवाद करें।
प्रथम पट्टाधीश आचार्य श्री 108 वीर सागर जी महाराज की क्षुल्लक दीक्षा फागुन शुक्ला 7 में 26 फरवरी को सिद्धवरकूट सिद्ध क्षेत्र में हुई ।द्वितीय
पट्टाधीश आचार्य श्री 108 शिव सागर जी महाराज की समाधि फागुन कृष्णा अमावस्या 16 फरवरी को श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र में हुई। तृतीय पट्टाधीश धर्म शिरोमणि आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज श्री को फागुन शुक्ला अष्टमी 24 फ
फरवरी 1969 को श्री महावीरजी में आचार्य पद देकर सुशोभित किया गया था। इसके साथ ही 24 फरवरी 2023 को 55वा हु आचार्य पदारोहण वर्ष है

पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज की मुनि दीक्षा 24 फरवरी को हुईं। पूज्य आचार्य श्री के साथ10 और दीक्षा सहित कुल 11 दीक्षाएं संपन्न हुई थी।आचार्य श्री 108 धर्मसागरजी महाराज श्री ने फागुन शुक्ला 8 को प्रदान की थी। इसी के साथ 1 फरवरी 2013को आर्यिका 105श्री पूर्वीमति माताजी और आर्यिका 105 श्री पूर्णिमामति जी का दीक्षा दिवस है ।
2 फरवरी 2014 को मुनिश्री108 सुप्रभ सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस है। 7 फरवरी 2003 को मुनि श्री 108 नमित सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस है। इसके साथ ही 7 फरवरी को मुनि श्री 108 हितेंद्र सागर जी महाराज का जन्म दिवस भी है। 9 फरवरी 1998 को मुनि श्री 108 अपूर्व सागर जी महाराज एवं मुनि श्री108 अर्पित सागर जी महाराज को दीक्षा प्रदान की गई थी। 10 फरवरी को मुनि श्री 108 देवेंद्र सागर जी एवं मुनि श्री 108 देवेश सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस है इसी तारीख को मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस भी है।13 फरवरी को मुनि श्री 108चिन्मय सागर जी महाराज का जन्मदिवस है । 15 फरवरी 1997 को आर्यिका 105 श्री वत्सलमति जी ,आ श्री वर्धित मती जी ,आ श्री विलोक मति जी आश्री वंदित मति जी सबकी दीक्षा भिंडर में हुई थी।
इसी के साथ 16 फरवरी 1969 फागुन कृष्णा अमावस्या को आचार्य श्री शिवसागर जी महाराज का समाधि दिवस है ।19 फरवरी को मुनि श्री108 प्रभव सागर जी महाराज का जन्म दिवस है। 19 फरवरी को मुनि श्री108 निस्पृह सागर जी महाराज का समाधि दिवस है।20 फरवरी को मुनि श्री108 प्रभव सागर जी, मुनि श्री पद्मेश सागर जी ,मुनि श्री सहिष्णु सागर जी मुनि श्री श्रेयस श्री सागर जी, तथा आर्यिका105 श्री मुदितमति माताजी का दीक्षा दिवस है।
24 फरवरी 1969 को वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस है। इसी के साथ26 फरवरी को प्रथम पट्टाधीश आचार्य श्री 108वीर सागर जी महाराज की फागुन शुक्ला 7 को क्षुल्लक दीक्षा संपन्न हुई थी।
राजेश पंचोलिया वात्सल्य भक्त परिवार
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
